{"_id":"5b132aca4f1c1b9b6e8b5e9a","slug":"navy-submits-vessel-to-remove-38-indians-stranded-on-the-island-of-yemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना ने यमन के द्वीप पर फंसे 38 भारतीयों को निकालने के लिए पोत भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नौसेना ने यमन के द्वीप पर फंसे 38 भारतीयों को निकालने के लिए पोत भेजा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Jun 2018 05:09 AM IST
विज्ञापन
जहाज
भारतीय नौसेना ने यमन के सोकोट्रा द्वीप पर चक्रवात के कारण फंसे करीब 38 भारतीयों को निकालने के लिए अपना पोत भेजा है। भारतीयों के निकालने के लिए नौसेना ने ‘ऑपरेशन निस्तार’ के तहत आईएनएस सुनयना को पहले ही तैनात किया था।
नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि आईएनएस सुनयना पहले पश्चिम अरब सागर में तैनात था। इसे अब मानवीय और आपदा राहत अभियान के तहत सोकोट्रा द्वीप की तरफ भेजा जा रहा है। यह पोत रविवार को सोकोट्रा द्वीप पहुंच जाएगा। सोकोट्रा और उसके आसपास करीब 38 भारतीय चक्रवात के कारण फंसे हुए हैं। कुछ दिन पहले आए चक्रवात मेकूनु के कारण ओमान और सोकोट्रा द्वीप के कई हिस्से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।