{"_id":"5eaa09e42f49452e2a57f15a","slug":"navy-ready-with-three-warships-to-evacuate-indians-stranded-in-gulf-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तीन युद्धपोतों के साथ तैयार नौसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तीन युद्धपोतों के साथ तैयार नौसेना
Thu, 30 Apr 2020 04:43 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 30 Apr 2020 04:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय नौसेना अपने लैंडिंग प्लेटफार्म डॉक युद्धपोत आईएनएस जलश्व और दो मगर श्रेणी के युद्धपोतों के साथ पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों के अनुसार, आईएनएस जलश्व विशाखापट्टनम जबकि मगर श्रेणी के दोनों युद्धपोत कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में तैनात हैं। इन युद्धपोतों को स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है और आदेश जारी होने के बाद ये रवाना होने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
नौसेना और वायुसेना को खाड़ी देशों से भारतीयों को बड़े पैमाने पर निकालने के लिए अपने युद्धपोतों और विमानों को स्टैंडबाय में रखने को कहा गया है। सरकार को सौंपे विस्तृत योजना में वायुसेना ने कहा था कि वह अपने तीन युद्धपोतों में खाड़ी देशों से 1500 भारतीयों को निकाल सकती है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय पहले ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए बातचीत शुरू कर चुका है। खाड़ी देशों में फंसे हजारों भारतीयों ने स्वदेश वापसी की इच्छा जाहिर की है लेकिन लॉकडाउन के चलते हवाई सेवा और अन्य यात्रा माध्यमों के बंद होने के चलते वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।