फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy pilot marriage invite becomes hit on social media

नौसेना के पायलट ने भेजा अनूठा शादी का निमंत्रण, जवाब आया: नर्क में स्वागत है...

Fri, 15 May 2020 07:22 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 15 May 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Navy pilot marriage invite becomes hit on social media
भारतीय नेवी

भारतीय नौसेना के एक पायलट ने अपनी शादी का बेहद अनूठा निमंत्रण अपने दोस्तों और वरिष्ठों को भेजा। इसके बदले में उसे जिस तरह के जवाब और शुभकामनाएं मिलीं, वो इतनी रोचक थीं कि यह विषय ट्विटर का ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया।

विज्ञापन


पूरा मामला कुछ यूं है कि, नौसेना के पायलट निशांत सिंह ने गोवा में भारतीय नौसेना के हवाई अड्डे आईएनएस हंसा के कमांडिंग ऑफिसर को शादी का निमंत्रण दिया। बेहद रोचक अंदाज में लिखा- ‘मुझे अफसोस है कि बेहद कम समय में आपके ऊपर बम गिराना पड़ रहा है। लेकिन आप भी मुझसे सहमत होंगे कि मैं अपने ऊपर ही परमाणु बम गिरा रहा हूं।’
विज्ञापन


निमंत्रण पत्र पढ़कर अधिकारी ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा- ‘नरक में आपका स्वागत है।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन


'बाइट द बुलेट’ नाम से नौ मई को पायलट द्वारा लिखा गया पत्र इस प्रकार है:
‘मैं जानता हूं कि मैं खुद पर परमाणु बम गिराने जा रहा हूं। मुझे अहसास है कि युद्ध के समय हवा में पलभर से भी कम समय में हमें फैसला लेना होता है, लेकिन जीवन की इस घड़ी में मेरे फैसले का दोबारा मूल्यांकन करने का अवसर मेरे पास नहीं होगा। तीन साल तक लंबा साथ गुजारने के बाद मैंने और मेरी प्रेयसी ने इतना तो जान लिया है कि हम एक-दूजे को बर्दाश्त कर पाएंगे या नहीं।


हमारे परिवार ने भी महामारी के इस दौर में हम दोनों को इस खतरनाक रास्ते पर चलने की मंजूरी दे दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आशीर्वाद भी दे दिया है। मैं चाहता हूं कि शांतिकाल में ड्यूटी से हटकर स्वेच्छा से बलिदान दे दूं, ताकि मैं उस रास्ते का अनुसरण कर सकूं जिस पर आप और आपके जैसे कई साहसी योद्धा इस विवाहरूपी श्मशान में जीवन गुजार रहे हैं।


आशा करता हूं कि आप मेरी इस आत्मघाती गलती को माफ कर पाएंगे। मैं ऐसी गलती जीवन में दोबारा कभी नहीं करूंगा और न ही कोई ऐसा सबक मेरे द्वारा प्रशिक्षित हो रहे ट्रेनी पायलट को सिखाऊंगा। मुझे उम्मीद है कि आप मुझ पर कृपा बनाए रखेंगे और मेरी इस बर्बादी के साक्षी बनेंगे। साथ ही नवदंपती को अपना खेद जरूर जताएंगे...।

ऑफिसर बोले- सभी अच्छी चीजों का अंत होना ही है
कमांडिंग ऑफिसर ने लाल स्याही से पत्र लिखकर सिंह को जवाब दिया। उन्होंने याद दिलाया कि मैं आपकी पहली प्री सोलो उड़ान में आपका प्रशिक्षक था, आपके एकल-चेक को मंजूरी दी, मिग पर पहली बार आपकी लैंडिंग देखी, आपकी हर उड़ान ने मुझे वास्तव में गर्व महसूस कराया। आप में मैंने हमेशा से एक तेजस्वी प्रभाव और अलग तरह का विश्वास देखा है, लेकिन मैं जानता हूं कि दुनिया में सभी अच्छी चीजों का अंत एक दिन होना ही है। इसके बाद उन्होंने पायलट की बर्बादी का साक्षी बनने की बात स्वीकार कर ‘नर्क में आपका स्वागत है’ लिखकर हस्ताक्षर कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed