फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy: Indigenous AIP won't be used in six new submarines, it is necessary to stay in water for a long time

नौसेना: छह नई पनडुब्बियों में स्वदेशी एआईपी का इस्तेमाल नहीं, लंबे समय तक पानी में रहने के लिए है जरूरी

Mon, 12 Jul 2021 04:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 12 Jul 2021 04:09 PM IST
सार

नौसेना द्वारा जल्द तैयार की जाने वाली छह स्वदेशी पनडुब्बियों में डीआरडीओ द्वारा विकसित की जा रही एआईपी तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इस तकनीक के जरिए पनडुब्बी ज्यादा समय तक पानी में रह सकती हैं। 
 

विज्ञापन
Navy: Indigenous AIP won't be used in six new submarines, it is necessary to stay in water for a long time
भारतीय पनडुब्बी - फोटो : Indian Navy

विस्तार

भारतीय नौसेना जल्द ही छह स्वदेशी पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण के लिए 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना का टेंडर जारी करेगी। हालंकि इन पनडुब्बियों में स्वदेशी एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (एआईपी) सिस्टम नहीं लगाया जाएगा। एआईपी का विकास डीआरडीओ द्वारा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


एआईपी तकनीक पारंपरिक पनडुब्बियों को पानी के भीतर रहने की क्षमता बढ़ाती है। यदि इसका इस्तेमाल न किया जाए तो अपनी बैटरी रिचार्ज करने के लिए ऑक्सीजन का उपयोग करने के लिए पनडुब्बियों को सतह पर आना पड़ता है। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने हाल ही में देश के भीतर छह नई पारंपरिक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों के निर्माण के लिए भारतीय नौसेना को पी-75 इंडिया नामक लगभग 50,000 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। पी-75 इंडिया इस परियोजना का कोड नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरडीओ दे रहा एआईपी के इस्तेमाल पर जोर
सूत्रों ने एएनआई को बताया, 'रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन पी-75 इंडिया पर अपने द्वारा विकसित किए जा रहे एआईपी को शामिल करने पर जोर दे रहा है, लेकिन इसे अभी तक टेंडर में शामिल नहीं किया गया है।' सूत्रों के अनुसार, भारतीय नौसेना ने डीआरडीओ से कहा है कि स्कॉर्पीन-श्रेणी की पनडुब्बियों पर डालने की अनुमति देने से पहले एक प्लेटफॉर्म पर एआईपी को सिद्ध करें। 


डीआरडीओ ने इस साल मार्च में कहा था कि उसने स्वदेशी एआईपी प्रणाली के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। उद्योग भागीदारों के सहयोग से डीआरडीओ की नौसेना सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (एनएमआरएल) द्वारा विकसित कर रहा है। माना जा रहा है कि नौसेना अपनी इन पनडुब्बियों के लिए विदेशी एआईपी आपूर्तिकर्ताओं को  टेंडर की रेस में शामिल होने की इजाजत देगी। पनडुब्बी निर्माण में दो साल का वक्त लगने की संभावना है। इसके बाद ही उसे एआईपी के आपूर्तिकर्ता की तलाश करना पड़ेगी। डीआरडीओ चाहता है कि इन पनडुब्बियों में स्वदेशी एआईपी का इस्तेमाल हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed