फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy Day: Navy displayed its maritime power on Blue Flag Beach, Hawaak aircraft and Marcos commandos displayed

Navy Day: ब्लू फ्लैग बीच पर नौसेना ने दिखाई समुद्री ताकत, हवाक एयरक्राफ्ट और मार्कोस कमांडो ने बिखेरा जलवा

Thu, 05 Dec 2024 04:18 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 04:18 AM IST
सार

हवाक एयरक्राफ्ट से बमबारी का प्रदर्शन नौसेना दिवस पर बड़ा आकर्षण रहा। इसके बाद चेतक हेलिकॉप्टरों ने आसमान में नौसेना का ध्वज फहराकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। मार्कोस कमांडो ने एडवांस लाइट हेलिकॉप्टरों से समुद्र में उतरकर तट पर दुश्मनों की चौकी को नष्ट करके बंधक को छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

विज्ञापन
Navy Day: Navy displayed its maritime power on Blue Flag Beach, Hawaak aircraft and Marcos commandos displayed
भारतीय नौसेना दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय नौसेना ने बुधवार को नौसेना दिवस पर ओडिशा में पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर अपनी समुद्री ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान 3500 से अधिक कर्मियों को समुद्र में तैनात किया गया और 350 जवान तट पर इस ऑपरेशन में समन्वय करते नजर आए। इस दौरान हवाक लड़ाकू विमान से बमबारी की गई तो मार्कोस कमांडो ने एडवांस लाइट हेलिकॉप्टरों से समुद्र में उतरकर तट पर दुश्मनों की चौकी को नष्ट करके बंधक को छुड़ाने का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नौसेना दिवस पर आयोजन की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने नौसेना बैंड की मधुर ध्वनि के बीच परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्हें सलामी दी गई। नौसेना ने 2047 तक का विजन डॉक्यूमेंट भी जारी किया। हवाक एयरक्राफ्ट से बमबारी का प्रदर्शन नौसेना दिवस पर बड़ा आकर्षण रहा। इसके बाद चेतक हेलिकॉप्टरों ने आसमान में नौसेना का ध्वज फहराकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।
विज्ञापन


मार्कोस कमांडो का जलवा
मार्कोस कमांडो ने एडवांस लाइट हेलिकॉप्टरों से समुद्र में उतरकर तट पर दुश्मनों की चौकी को नष्ट करके बंधक को छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मरीन कमांडो ऑपरेशन पूरा करने के बाद रस्सी की सहायता से हेलिकॉप्टरों पर सवार होकर लौट गए। इसके बाद एरियल, मार्कोस, एम्फीबियस, डेमो, सबमरीन सेल पास्ट, एरियल और सरफेस फायरिंग का भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 किलोमीटर के दायरे में खतरे को बेअसर करने की क्षमता
नौसेना के कैप्टन विवेक मधवाल ने बताया कि प्रदर्शन में 90 हजार टन के संयुक्त भार वाली इकाइयां शामिल हुई। ये इकाइयां 300 किलोमीटर के दायरे में सतह या हवा से आने वाले किसी भी खतरे को बेअसर करने की क्षमता वाले हथियार और सेंसर से सुसज्जित हैं।

दूसरी बार नौसैनिक स्टेशन के अलावा किसी तट पर मना नौसेना दिवस
यह दूसरी बार है, जब किसी बड़े नौसैनिक स्टेशन के अलावा अन्य समुद्री तट पर नौसेना दिवस मनाया गया। पिछले साल नौसेना दिवस पर पश्चिमी समुद्र तट पर सिंधुदुर्ग किले में परिचालन कौशल और क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया था।

‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की याद में चार दिसंबर को मनाया जाता है नौसेना दिवस
भारतीय नौसेना पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर नौसेना के दुस्साहसिक हमले ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की याद में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाती है।

स्वदेशी अत्याधुनिक तकनीक का किया प्रदर्शन
नौसेना दिवस समारोह में भारतीय नौसेना की स्वदेशी अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया गया, जो भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

ओडिशा: भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में खेत में उतरा
बारीपदा (ओडिशा)। भारतीय नौसेना का एक हेलिकॉप्टर ओडिशा के मयूरभंज जिले में धान के एक खेत में आपात स्थिति में उतरा। पुलिस ने बताया कि रसगोविंदपुर थाना क्षेत्र के अरमाडा गांव में हेलिकॉप्टर को उतारा गया, जिससे खेत में काम कर रहे किसान हैरान रह गए। हेलीकॉप्टर को उतारने के बाद चालक उससे बाहर आया और इसकी जांच की। करीब 30 मिनट बाद हेलिकॉप्टर ने वहां से उड़ान भरी।


हम दुनिया की शीर्ष पांच नौसेनाओं में शामिल: नौसेना प्रमुख
नौसेना प्रमुख नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा कि हम युद्ध क्षमता, मानव संसाधन और संचालन की अवधारणा के मामले में दुनिया की शीर्ष पांच नौसेनाओं में शामिल हैं। हमें इस विरासत पर बहुत गर्व है। इसके लिए सबसे पहले मैं अपने सभी सम्मानित पूर्ववर्तियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने नौसेना प्रमुख के रूप में अपना नेतृत्व और मार्गदर्शन दिया और आज हम जिस नौसेना में हैं, उसे आकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed