{"_id":"6339d34c3fb6b2777f65369f","slug":"navy-chief-admiral-r-hari-kumar-visit-to-new-zealand-sets-in-motion-growth-trajectory-for-maritime-engagements","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy: नौसेना प्रमुख ने न्यूजीलैंड यात्रा पर किया समझौता, व्यापारी जहाजों को होगी सुविधा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Navy: नौसेना प्रमुख ने न्यूजीलैंड यात्रा पर किया समझौता, व्यापारी जहाजों को होगी सुविधा
Sun, 02 Oct 2022 11:37 PM IST
Jeet Kumar
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:37 PM IST
सार
समझौता व्यापारी जहाजों की आवाजाही पर सूचनाओं के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा। एडमिरल हरि कुमार की न्यूजीलैंड यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समुद्री संबंध गहरे होंगे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड नेवी के प्रमुख रियर एडमिरल डेविड प्रॉक्टर और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार
- फोटो : ANI
विस्तार
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने न्यूजीलैंड की तीन दिवसीय यात्रा की। इस दौरान भारतीय और न्यूजीलैंड नौसेना ने व्हाइट शिपिंग इंफॉर्मेशन एक्सचेंज समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
समझौता व्यापारी जहाजों की आवाजाही पर सूचनाओं के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा। भारतीय नौसेना ने रविवार को कहा कि 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक एडमिरल हरि कुमार की न्यूजीलैंड यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समुद्री संबंध गहरे होंगे।
विज्ञापन
आगे बयान में कहा गया है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने रॉयल न्यूजीलैंड नेवी के प्रमुख रियर एडमिरल डेविड प्रॉक्टर के साथ विचार-विमर्श किया जिसमें समुद्री संबंध, समुद्री आवाजाही और समुद्री सहयोग जैसे मुद्दे शामिल थे। भारतीय नौसेना ने कहा कि दोनों पक्षों ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों के दायरे का विस्तार करने के लिए उत्साह दिखाया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि नौसेना प्रमुख के आगमन पर न्यूजीलैंड नेवी द्वारा आयोजित पारंपरिक समारोह में उनका स्वागत किया गया और उन्हें नौसेना मैदान में सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
एडमिरल हरि कुमार ने न्यूजीलैंड के समुद्री संग्रहालय का दौरा भी किया, जो देश की समृद्ध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करता है। साथ ही भारतीय नौसेना प्रमुख ने ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों और नेताओं से बातचीत की।