फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy chief Admiral Dinesh Tripathi begins 5-day visit to Bangladesh

Navy Chief: पांच दिन के बांग्लादेश दौरे पर नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी, द्विपक्षीय सैन्य सहयोग पर होगी चर्चा

Sun, 30 Jun 2024 04:58 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 30 Jun 2024 04:58 PM IST
सार

भारतीय नौसेना प्रमुख बनने के बाद एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की यह पहली विदेश यात्रा है। इस यात्रा के दौरान वे अपने बांग्लादेशी समकक्ष एडमिरल नजमूल हसन और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ आपसी सैन्य सहयोग पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Navy chief Admiral Dinesh Tripathi begins 5-day visit to Bangladesh
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की रविवार से पांच दिवसीय बांग्लादेश यात्रा की शुरुआत हो गई है। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में द्विपक्षीय सैन्य सहयोग और नए रास्तों की प्रगति पर साथ मिलकर काम करना है। 

विज्ञापन


नौसेना प्रमुख बनने के बाद एडमिरल त्रिपाठी की पहली विदेश यात्रा
आपको बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत का दौरा किया था। उस दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक संबंधों में विस्तार पर चर्चा हुई थी। भारतीय नौसेना प्रमुख बनने के बाद एडमिरल त्रिपाठी की यह पहली विदेश यात्रा है। इस यात्रा के दौरान वे अपने बांग्लादेशी समकक्ष एडमिरल नजमूल हसन और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ आपसी सैन्य सहयोग पर विस्तार से चर्चा करेंगे। एडमिरल त्रिपाठी अपनी यात्रा के दौरान 4 जुलाई को बांग्लादेश नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा भारतीय नौसेना प्रमुख ढाका स्थित बांग्लादेश के नेशनल डिफेंस कॉलेज में अपना संबोधन देंगे। 
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों की प्रगति पर होगी चर्चा
भारतीय नौसेना द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि नौसेना प्रमुख के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों की प्रगति को लेकर चर्चा की जाएगी। भारत और बांग्लादेश के बीच नौसेना सहयोग पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापक द्विपक्षीय नौसेना युद्धाभ्यास और क्षमता को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। नौसेना के आधिकारिक बयान में बताया गया है कि भारतीय नौसेना प्रमुख के दौरे के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मजबूत रिश्तों और दोस्ती की प्रगति पर बातचीत की जाएगी। भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी (Neighbourhood First policy) में बांग्लादेश एक प्रमुख साझेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'सागर' योजना की प्रगति पर होगी चर्चा
हाल के वर्षों में भारत और बांग्लादेश के बीच समुद्री सहयोग काफी मजबूत हुआ है। यह भी देखने को मिला है कि दोनों देशों के बीच समुद्री हितों की सुरक्षा की दिशा में संयुक्त रूप से उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस तरह से दोनों पक्ष एक दूसरे के सहयोग को भली-भांति जानते हैं। सेना से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि ‘सागर’ (SAGAR- Security and Growth for All in the Region) योजना के तहत बांग्लादेश, भारत का भागीदार रहा है। उन्होंने आगे बताया कि ‘सागर’ योजना के तहत दोनों देश भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। इसके तहत क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास को बढ़ाने का काम किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed