{"_id":"5b625aee4f1c1b572f8b7bd5","slug":"navjot-singh-sidhu-accepted-imran-khan-invitation-will-go-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान के शपथ ग्रहण में जाएंगे सिद्धू, कहा- खान साहब चरित्रवान इंसान हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इमरान के शपथ ग्रहण में जाएंगे सिद्धू, कहा- खान साहब चरित्रवान इंसान हैं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Aug 2018 06:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर से नेता बने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पकिस्तान जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि इमरान खान चरित्रवान इंसान हैं और उनका न्योता मिलना सम्मान की बात है।
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि यह बेहद सम्मान की बात है और मैं न्योता स्वीकार करता हूं। गुणवान व्यक्ति की प्रशंसा की जाती है, शक्तिशाली व्यक्ति से डरा जाता है लेकिन चरित्रवान इंसान पर भरोसा किया जाता है। खान साहब चरित्रवान इंसान हैं। उनपर भरोसा किया जा सकता है। खिलाड़ी संपर्क बनाते हैं और रूकावटों को हटाते हैं और लोगों को जोड़ते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ेंः इमरान के शपथग्रहण में आमिर खान, सुनील गावस्कर, सिद्धू और कपिल देव को न्योता, 11 अगस्त को ताजपोशी
विज्ञापन
गौरतलब है कि इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) हाल ही में हुए आम चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। बताया जा रहा है कि इमरान खान आने वाली 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।