{"_id":"624fb3e0d5d0cb25753e640d","slug":"navi-mumbai-woman-files-case-in-rabale-police-station-against-gay-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेडरूम में गंदी हरकत!: 60 साल के बूढ़े संग इस हाल में मिला 31 साल का लड़का, शादी के छह महीने बाद सामने आया सच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बेडरूम में गंदी हरकत!: 60 साल के बूढ़े संग इस हाल में मिला 31 साल का लड़का, शादी के छह महीने बाद सामने आया सच
Fri, 08 Apr 2022 10:12 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:12 AM IST
सार
पीड़ित महिला ने बताया कि, शादी के एक महीने बाद ही उसे यह लगने लगा कि, उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने में रुचि नहीं दिखाता है बल्कि, वह बेडरूम में ही गलत हरकत करता है। उसने बताया कि एक दिन उसने अपने पति के फोन पर कुछ मैसेज पढ़े। ये मैसेज 60 साल के बूढ़े व्यक्ति के थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
महाराष्ट्र के नवी मुंबई से ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी के भी होश उड़ा देगा। यहां एक महिला की ऐसे शख्स से शादी करा दी गई जो 'गे' था और अपने से दोगुनी उम्र के शख्स के साथ रिलेशनशिप में था। महिला को जब इस बात का पता चला तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने रबाले थाने में शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी शख्स की ओर से अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद से 31 वर्षीय शख्स फरार है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का कहना है कि, उसने जो महसूस किया, उसे वह शब्दों में बयां नहीं कर सकती। पति के समलैंगिक होने की बात का खुलासा होने के बाद वह मानसिक तनाव में चली गई। उसने बताया कि, मेरे पति ने न सिर्फ मुझे बल्कि अपने परिवार को भी अंधेरे में रखा।
विज्ञापन
नवंबर, 2021 में हुई थी शादी
नवी मुंबई के ऐरोली की रहने वाली महिला ने बताया कि, लड़के के परिवार वाले जून, 2021 में शादी का रिश्ता लेकर आए थे। इस दौरान महिला ने शादी से यह कहते हुए इंकार कर दिया था कि, वह ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी, जो उससे कम पैसे कमाता हो। इसके बाद वह लड़का अपने कुछ दोस्तों के साथ उससे मिलने आया। इन दोस्तों में एक 60 साल का आदमी भी था। महिला ने बताया कि, उस व्यक्ति ने मुझे एक 14 लाख प्रति साल सैलरी का ऑफर लेटर दिखाया और मुझे उससे शादी करने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद नवंबर, 2021 में दोनों की शादी हो गई।
विज्ञापन
हनीमून पर भी साथ गया था 60 साल का व्यक्ति
महिला ने बताया कि शादी के बाद मैं अपने पति के साथ हनीमून पर जाने वाली थी। इस दौरान उसके पति ने बताया कि, उसका एक दोस्त भी अपने परिवार के साथ आ रहा है। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन बाद में वह राजी हो गई। महिला ने बताया कि, वह 60 साल का व्यक्ति भी हनीमून पर हमारे साथ गया था।
बेडरूम में करता था गलत हरकत
पीड़ित महिला ने बताया कि, शादी के एक महीने बाद ही उसे यह लगने लगा कि, उसका पति उसके साथ शरीरिक संबंध बनाने में रुचि नहीं दिखाता है बल्कि, वह बेडरूम में ही गलत हरकत करता है। उसने बताया कि एक दिन उसने अपने पति के फोन पर कुछ मैसेज पढ़े। ये मैसेज उसी 60 साल के व्यक्ति के थे, जो हमारे साथ हनीमून पर गया था। मैसेज में दोनों ने एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया और कई फोटो व मैसेज भी एक-दूसरे को भेजे थे। जब उसने यह बात घरवालों को बतानी चाही, उसके पति ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया। हालांकि, महिला ने हिम्मत दिखाकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
सोशल मीडिया करता है भ्रमित
महिला के वकील ने बताया कि, कई सोशल मीडिया साइट्स समलैंगिक लोगों को भ्रमित करती हैं। ये साइट्स 'गे' लोगों को भ्रमित करती हैं कि, वे अपने समलैंगिक रिश्ते को छुपाकर किसी महिला से शादी कर सकते हैं और उनके बच्चे भी हो सकते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ और आरोपी शख्स इन्हीं सोशल साइट्स के चक्कर में पड़कर भ्रमित हो गया।