फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   naveen patnaik to adress rallies where pm modi held meets

ओडिशा: प्रधानमंत्री मोदी का पीछा करेंगे मुख्यमंत्री पटनायक, करेंगे उनकी जनसभा वाली जगहों पर सभा

Wed, 23 Jan 2019 09:23 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अजय सिंह Updated Wed, 23 Jan 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
naveen patnaik to adress rallies where pm modi held meets
Narendra modi- Naveen Patnaik - फोटो : self

ओडिशा में सियासी बहार बहने लगी है। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और राज्य के मुखिया नवीन पटनायक अब प्रधानमंत्री मोदी के निशानों पर चलते हुए उन्हीं जगहों पर सभा करने जा रहे हैं जहां कुछ महीनों पहले भाजपा की जनसभाएं हुई थी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने खुर्दा, बारीपदा और बोलांगिर में 24 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच तीन जनसभाओं को संबोधित किया था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीजद सुप्रीमो भी इन जगहों पर लोगों से बात कर सकते हैं। कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री पटनायक पिछले दो महीने में प्रधानमंत्री की जनसभाओं वाली जगहों पर सभा करेंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिमी ओडिशा के झारसुगुड़ा में पिछले साल 22 सितंबर को सभा की थी। गुरूवार को मुख्यमंत्री पटनायक यहां जा सकते हैं। माना जा रहा है कि बीजद प्रमुख यहां एक लाख लोगों की जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिमी ओडिशा के दूसरे जिले बोलांगिर में सभा की थी, 24 जनवरी को मुख्यमंत्री पटनायक यहां जा सकते हैं। इसी तरह पटनायक बारीपदा और जनजाति बहुल जिले मयूरभंज के दौरे पर 30 जनवरी को जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पांच जनवरी को सभा की थी।


राजधानी भुवनेश्वर से खुर्दा मात्र 20 किमी की दूरी पर है इसलिए माना जा रहा है कि यहां भी जल्द ही मुख्यमंत्री की सभा हो सकती है। इसी साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग इन चुनावों को आम चुनाव के साथ कराने पर भी विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed