फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naveen Patnaik said on Gita declined Padma shri award she has own right

बहन गीता के पद्मश्री ठुकराने के मुद्दे पर बोले नवीन पटनायक, यह उनका अधिकार है 

Mon, 28 Jan 2019 08:11 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Mon, 28 Jan 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Naveen Patnaik said on Gita declined Padma shri award she has own right
नवीन पटनायक - फोटो : Instagram

उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपनी बहन गीता मेहता के पद्मश्री सम्मान ठुकराने के फैसले को उनका अधिकार बताया। पटनायक ने कहा कि मेरी बहन को अधिकार है कि वह क्या करना चाहती हैं और क्या नहीं। 

विज्ञापन
बता दें कि गीता मेहता लोकप्रिय लेखिका-फिल्मकार हैं और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन हैं। गीता राज (1989), स्नेक्स एंड लैडर्स: ग्लिम्पसेस ऑफ मॉडर्न वर्ल्ड (1997) और इटरनल गणेश (2006) जैसी किताबें लिख चुकी हैं। गीता मेहता करीब 14 डॉक्युमेंट्री भी बनाई हैं। वह अमेरिकी चैनल एनबीसी के लिए कुछ समय रिपोर्टिंग भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, भारत सरकार ने गीता मेहता को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड देने का ऐलान किया था। लेकिन गीता ने पद्मश्री अवार्ड ठुकराते  हुए कहा कि इससे आगामी चुनाव पर प्रभाव पड़ेगा और गलत संदेश जाएगा। हालांकि उन्होंने उड़ीसा के उन हस्तियों को शुभकामना दी जिन्हें ये सम्मान मिला है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed