फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nav-eCash card will be able to work in online and offline mode on Navy warships, expected to launched soon

Indian Navy: ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड में काम करेगा Nav-eCash कार्ड, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया लॉन्च

Wed, 04 Oct 2023 06:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Oct 2023 06:10 PM IST
सार

Indian Navy: नौसेना और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने इस ई-कैश कार्ड की पहल की है। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में काम कर सकता है। विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य सहित भारतीय नौसेना के विभिन्न युद्धपोतों पर इसका परीक्षण किया गया है। 

विज्ञापन
Nav-eCash card will be able to work in online and offline mode on Navy warships, expected to launched soon
Nav-eCash card - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को एक अद्वितीय डुअल-चिप डेबिट कार्ड का जारी किया। कार्ड को खासतौर पर नौसेना कर्मियों को ऑफलाइन लेनदेन करने की सुविधा प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि 'एसबीआई नेवकैश कार्ड' का उपयोग ऑनलाइन मोड (नियमित डेबिट कार्ड के रूप में) के साथ-साथ ऑफलाइन मोड में भी बैंकों से सीधे संपर्क के बगैर इस्तेमाल कर सकते हैं। सिंह ने भारतीय नौसेना की ओर से आयोजित 'स्वावलंबन 2.0' सेमिनार में कार्ड का अनावरण किया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नौसेना और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने इस ई-कैश कार्ड की पहल की है। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में काम कर सकता है। विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य सहित भारतीय नौसेना के विभिन्न युद्धपोतों पर इसका परीक्षण किया गया है। 

विज्ञापन

वहीं, नव-ईकैश कार्ड के लॉन्चिंग के मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, भारत सालाना 100 अरब से ज्यादा डिजिटल वित्तीय लेनदेन के साथ दुनिया का नेतृत्व कर रहा है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए इससे प्रेरणा लेते हुए कैप्टन धीरज वासु और अधिकारियों ने 2020 में कैशलेस और डिजिटल भारतीय नौसेना की दिशा में एक विचार के रूप में अपना पहला कदम उठाया। 
 

उन्होंने बताया कि इसके तहत डबल चिप कार्ड टेक्नोलॉजी के आधार पर उच्च समुद्र में ऑफलाइन लेनदेन के लिए एक स्टार्टअप के साथ व्यवसाय मॉडल विकसित किया गया। उन्होंने कहा, इस परियोजना को भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा लाया गया। इसने ऑफलाइन समाधान को अपने मौजूदा ऑनलाइन समाधान में शामिल करके और 2021 में आईएनएस विक्रमादित्य पर पहले परीक्षणों के लिए मार्ग प्रशस्त करके पहल को आगे बढ़ाया। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, वैश्विक परिदृश्य ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आत्मनिर्भरता एक रणनीतिक आवश्यकता है। भारतीय नौसेना ने फैसला किया है कि यह 2047 तक पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगा।
 

विज्ञापन

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में भारतीय नौसेना एनआईआईओ संगोष्ठी स्वावलंबन में भाग लिया। राजनाथ सिंह ने भारत मंडपम में प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। वह यहां भारतीय नौसेना के एनआईआईओ सेमिनार स्वावलंबन में भाग लेने आए हैं। 

संगोष्ठी के पूर्ण सत्र में रक्षा मंत्री ने कहा, अब तक 411 वस्तुओं की चार सकारात्मक स्वदेशीकरण सूचियां जारी की गई हैं। आज, इस महत्वपूर्ण अवसर पर पांचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी की गई। मैं खुश हूं। इस सूची (पांचवीं सूची) में 98 आइटम हैं। अब, 509 वस्तुओं की पांच सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी की जा चुकी है। मैं इसे रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर' की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed