फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nausena Bhawan Rajnath inaugurates India Navy first independent headquarters Delhi

Nausena Bhawan: रक्षा मंत्री राजनाथ ने दिल्ली में नौसेना भवन का किया उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से है लैस

Sat, 16 Mar 2024 03:18 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 03:18 AM IST
सार

अधिकारियों ने कहा कि परिसर के वास्तुशिल्प डिजाइन को अखिल भारतीय स्तर पर कठिन प्रतिस्पर्धा के माध्यम से चुना गया था। पूरे परिसर में नवीन निर्माण प्रौद्योगिकियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Nausena Bhawan Rajnath inaugurates India Navy first independent headquarters Delhi
राजनाथ सिंह ने नौसेना भवन का उद्घाटन किया - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली छावनी में भारतीय नौसेना के नए अत्याधुनिक मुख्यालय 'नौसेना भवन' का उद्घाटन किया। यह भवन आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों से सुसज्जित है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने कहा, नौसेना ने अपना पहला स्वतंत्र मुख्यालय दिल्ली में स्थापित किया है। यह नौसेना के लिए मील का पत्थर है। पहले नौसेना 13 अलग-अलग स्थानों से संचालित होती थी। इसके लिए नौसेना भवन जैसी समेकित और एकीकृत सुविधा की आवश्यकता थी। यह नौसेना का केंद्रीकृत और तकनीकी रूप से उन्नत मुख्यालय है जो समुद्री उत्कृष्टता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि परिसर के वास्तुशिल्प डिजाइन को अखिल भारतीय स्तर पर कठिन प्रतिस्पर्धा के माध्यम से चुना गया था। पूरे परिसर में नवीन निर्माण प्रौद्योगिकियों को शामिल किया गया है। इसमें सौर ऊर्जा उत्पादन प्रणालियों एवं उन्नत निर्माण सामग्री का इस्तेमाल, ऊर्जा और जल संरक्षण की दिशा में प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना भवन परिसर में व्यापक त्रि-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली मौजूद है। इसमें वाहनों की स्वचालित स्कैनिंग, पावर फंसिंग, चेहरे की पहचान करने वाले कैमरे, बोलार्ड, वाहन स्टॉपर्स, एक्सेस कंट्रोल और सुरक्षा कैमरे जैसी प्रौद्योगिकियां शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed