{"_id":"61efc54efe83255aa75cefd9","slug":"national-voters-day-pm-modi-address-bjp-workers-for-higher-polling-and-discussion-on-one-nation-one-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस: पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से की बात, एक देश-एक चुनाव पर दिया जोर, कहा- अलग-अलग विचार सामने आने दें ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस: पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से की बात, एक देश-एक चुनाव पर दिया जोर, कहा- अलग-अलग विचार सामने आने दें
Tue, 25 Jan 2022 03:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Jan 2022 03:09 PM IST
सार
प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान ही महादान है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाता दिवस के मौके पर मंगलवार को देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कम मतदान प्रतिशत पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से शिक्षित और समृद्ध माने जाने वाले शहरी क्षेत्रों में इस स्थिति को बदलना चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस दौरान एक राष्ट्र, एक चुनाव, एक मतदाता सूची के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावों से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर अलग-अलग विचार सामने आने दें।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि 1951-52 में पहले लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत 45% से बढ़कर 2019 में 67% हो गया। इसमें महिलाओं का प्रतिशत बढ़ा है, जो एक अच्छी बात है, लेकिन सभी राजनीतिक दलों को कम मतदान पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चर्चा करते हैं, पर वोट देने नहीं जाते
प्रधानमंत्री ने कहा कि देखा गया है कि शहरी व पढ़े-लिखे क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत काफी कम है। यहां के लोग सोशल मीडिया पर मुद्दों और राजनीति को लेकर चर्चा तो बहुत करते हैं, लेकिन वोट डालने नहीं जाते। इस दौरान पीएम मोदी ने भाजपा के पन्ना प्रमुखों व जमीनी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनावों में 75 प्रतिशित मतदान सुनिश्चित करने के लिए काम करें।
विज्ञापन