फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Teachers Award 50 teachers to be honoured by President Murmu on 5 September

Teacher Award: 50 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू पांच सितंबर को करेंगी सम्मानित

Sun, 27 Aug 2023 12:53 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 27 Aug 2023 12:53 AM IST
सार

शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त सचिव प्राची पांडे की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2023 की सूची राज्यों और प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग को भेजी गई। इन शिक्षकों को अवार्ड के रूप में प्रमाणपत्र और 50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।  
 

विज्ञापन
National Teachers Award 50 teachers to be honoured by President Murmu on 5 September
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच सितंबर को दिल्ली में देशभर के 50 शिक्षकों को शिक्षा के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2023 से सम्मानित करेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तीन स्तरों पर मेरिट के आधार पर इन शिक्षकों का चयन किया है। मंत्रालय ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त सचिव प्राची पांडे की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2023 की सूची राज्यों और प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग को भेजी गई। इन शिक्षकों को अवार्ड के रूप में प्रमाणपत्र और 50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। सभी शिक्षक तीन सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका भी मिल सकता है।
विज्ञापन


इन शिक्षकों को सर्वोच्च सम्मान
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अस्ती नगर की आसिया फारूखी, बुलंदशहर के शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज के चंद्र प्रकाश अग्रवाल, मेरठ के केएल इंटरनेशनल स्कूल के सुधांशु शेखर पांडा, हरियाणा से रेवाड़ी जिले के बुरोली सरकारी स्कूल के सत्यपाल सिंह, हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा जिले के सरकारी स्कूल इंदौरा के विजय कुमार, पंजाब के लुधियाना के अमृतपाल सिंह, सेंट पॉल मित्तल स्कूल के भूपिंदर गोगिया, दिल्ली के एसकेवी लक्ष्मी नगर की आरती कानुंगो, पश्चिम विहार के सेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रितिका आनंद, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के दौलत सिंह गोसाई, चंडीगढ़ के सेक्टर 14 गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल के संजय कुमार, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के रेयाज अहमद शेख समेत 50 शिक्षकों को सर्वोच्च सम्मान देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed