फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National SC Reservation Parirakshana Samithi president Karne Srisailam attacked in conference

तेलंगाना: आरक्षण समिति के अध्यक्ष को प्रेस कांफ्रेंस में पीटा, मुकदमा दर्ज

Wed, 22 May 2019 03:12 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 22 May 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
National SC Reservation Parirakshana Samithi president Karne Srisailam attacked in conference
श्रीशैलम पर हमला - फोटो : ANI

तेलंगाना में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आरक्षण परिरक्षण समिति (नेशनल शिड्यूल कास्ट रिजर्वेशन परिरक्षण समिति) के अध्यक्ष करणी श्रीशैलम पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंगलवार को हमला हुआ था। जिसके बाद उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय के स्कॉलर पी अलेक्जेंडर और उनके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की है। 


loader


मामला दोनों ओर से दर्ज किया गया है। अलेक्जेंडर ने भी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि श्रीशैलम के समर्थकों ने उनपर पहले हमला किया था। मामले की जांच अभी जारी है।

बता दें घटना हैदराबाद स्थित एक प्रेस क्लब की है। जिस वक्त हमला हुआ तब श्रीशैलम गुरुकुल पाठशाला (तेलंगाना में एससी /एसटी के लिए आवासीय विद्यालय) में हो रही अनियमितता पर भाषण दे रहे थे।
जब लोगों ने श्रीशैलम को घेर कर बाहर निकाला तब हमलावर भी पीछे-पीछे आने लगा। हमलावर ने बाहर भी उनपर हमला किया। बाद में लोगों ने उसे मिलकर पकड़ा, तब जाकर मामला कुछ शांत हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed