फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National rail scheme will give speed to railways in future

भविष्य में रेलवे को रफ्तार देगी राष्ट्रीय रेल योजना, 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान

Tue, 02 Feb 2021 04:04 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 04:04 AM IST
सार

  • रेलवे के लिए 1 लाख 10 हजार 55 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • इनमें से 1.07 लाख करोड़ सिर्फ पूंजीगत निवेश के लिए

विज्ञापन
National rail scheme will give speed to railways in future
भारतीय रेल - फोटो : Social media

विस्तार

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021-22 में रेलवे के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। वित्तमंत्री ने रेलवे के लिए रिकॉर्ड 1 लाख 10 हजार 55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसमें से 1,07,100 करोड़ रुपये सिर्फ पूंजीगत निवेश के लिए दिए जाएंगे। इसके अलावा सरकार ने 2030 के लिए राष्ट्रीय रेल योजना की घोषणा की है, जो भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगी।  

विज्ञापन


वित्तमंत्री ने कहा, रेलवे में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए उद्योग जगत की मदद के लिए माल ढुलाई की लागत में कमी लाई जाएगी। जून, 2022 तक वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और ईस्टर्न डेडिकेडेट फ्रेट कॉरिडोर की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर के 263.7 किलोमीटर लंबे सोनानगर व गोमोह सेक्शन का निर्माण पीपीपी मोड के तहत किया जाएगा। 274.3 किलोमीटर लंबा गोमो-दमकुनी सेक्शन भी पीपीपी मोड पर तैयार होगा। खड़गपुर-विजयवाड़ा, भुसावल-खड़गपुर, इटारसी-विजयवाड़ा में फ्यूचर रेडी कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रॉडग्रेज लाइन का 100 फीसदी विद्युतीकरण
वित्तमंत्री ने कहा, दिसंबर, 2023 तक ब्रॉडगेज लाइन का शत प्रतिशत विद्युतीकरण कर दिया जाएगा। 2021 के अंत तक 72 प्रतिशत यानी 46 हजार ब्रॉडगेज रूट के विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। एक अक्तूबर 2020 तक 41,548 किलोमीटर ब्रॉडगेज रूट का विद्युतीकरण पूरा किया जा चुका है।


पर्यटन रूट पर आधुनिक कोच लगेंगे
देश में पर्यटन वाले रेल रूटों पर यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए ट्रेनों में आधुनिक सुविधा से लैस विस्टाडोम एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। अत्यधिक व्यस्त और ज्यादा इस्तेमाल होने वाले रेल मार्गों पर यात्रियों को सुविधा प्रदान करने तथा रेल दुर्घटनाओं में न्यूनतम मानवीय हानि के लिए देश में विकसित रेल सुरक्षा प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed