{"_id":"5e04457a8ebc3e87e13bf0da","slug":"national-population-register-npr-asaduddin-owaisi-k-chandrashekar-rao-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: सीएम चंद्रशेखर से मिले ओवैसी, कहा- केरल की तरह एनपीआर पर रोक लगाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: सीएम चंद्रशेखर से मिले ओवैसी, कहा- केरल की तरह एनपीआर पर रोक लगाएं
Thu, 26 Dec 2019 11:16 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना में मुस्लिम संगठनों की एक इकाई के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) के अद्यतन पर भी केरल की तरह ही रोक लगाने की अपील की।
विज्ञापन
बैठक खत्म होने के बाद बाहर ओवैसी ने इसे सकारात्मक बताते हुए कहा कि उन्होंने राव को बताया कि एनपीआर दरअसल राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की तरफ बढ़ने की पहली प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके मुद्दे पर सहानुभूति प्रकट की और इस पर जवाब देने के लिए दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
हैदराबाद के लोकसभा सांसद यहां शहर के यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ थे। एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ ने शुक्रवार को एनपीआर से जुड़ी सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी। इससे पहले पश्चिम बंगाल में भी एनपीआर गतिविधि पर रोक लग चुकी है।
विज्ञापन
ओवैसी ने दिल्ली में रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का भी हवाला दिया। मोदी ने कहा था कि एनआरसी पर कोई चर्चा नहीं है। ओवैसी ने इस पर कहा कि राष्ट्रपति ने राजग सरकार के गठन के बाद संसद में कहा था कि एनआरसी लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्या यह केंद्र सरकार है जो राष्ट्रपति का भाषण तैयार करती है। यह संसद में पढ़ा गया था। क्या यह गलत था?
ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोई डिटेंशन कैंप नहीं बना है जबकि कर्नाटक में भी एक डिटेंशन कैंप का पता चला है और असम में यह बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री, हम आपसे यह उम्मीद नहीं कर रहे थे।