{"_id":"62817806d82eeb092a289715","slug":"national-museum-will-organise-special-activities-and-events-from-may-16-to-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"International Museum Day: राष्ट्रीय संग्रहालय 16-20 मई के बीच विशेष कार्यक्रम करेगा आयोजित, जानें क्या कुछ होगा खास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
International Museum Day: राष्ट्रीय संग्रहालय 16-20 मई के बीच विशेष कार्यक्रम करेगा आयोजित, जानें क्या कुछ होगा खास
Mon, 16 May 2022 03:31 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 16 May 2022 03:31 AM IST
सार
प्रतिदिन शाम को राष्ट्रीय संग्रहालय सभागार में विशेष लाइव इवेंट भी किए जाएंगे। सभी प्रदर्शन प्रतिदिन सायं सात बजे से आरंभ होंगे। साधो बैंड 18 मई को सूफी संगीत की प्रस्तुति देगा, सुधा जगन्नाथ और उनकी बृहनयिका नात्र्यसुरभी 19 मई को भरतनाट्यम का प्रदर्शन करेंगी
विज्ञापन
नेशनल म्यूजियम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय संग्रहालय पांच दिनों तक विशेष कार्यकलापों और कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम 16 से 20 मई तक चलेगा। समारोह के दौरान राष्ट्रीय संग्रहालय युवा और वयस्कों दोनों के लिए डिजाइन की गई ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्याकलापों और कार्यक्रमों का मिश्रित आयोजन होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की जाने वाली आकर्षक गतिविधियों में द्वारका के सीसीआरटी, दिल्ली के माता सुंदरी महाविद्यालय तथा भारतीय संस्कृति पोर्टल के सहयोग से शिक्षकों की डिजिटल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शामिल है।
विज्ञापन
इसके बाद एक दिवसीय संग्रहालय शिक्षाविदों की एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें दिल्ली के विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार संग्रहालयों की सहभागिता होगी। संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, संग्रहालय हेरिटेज लैब, फ्लो इंडिया, एक्सेस फॉर ऑल और 'हेरिटेज फॉर द एजुकेटर्स' मीट के साथ सहयोग करेगा।
विज्ञापन
द एजुकेटर्स मीट राष्ट्रीय संग्रहालय (एनएम) की एक प्रायोगिक पहल है, जिसकी अवधारणा सरकारी संग्रहालय शिक्षाविदों को एक साथ एक मंच पर लाने के प्रयास के रूप में की गई है, जिससे कि अवसरों, चुनौतियों और उन्हें प्राप्त करने योग्य समाधानों को साझा किया जा सके और उन पर चर्चा की जा सके।
10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा
राष्ट्रीय संग्रहालय 18, 19 और 20 मई को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। इसे ध्यान में रखते हुए, संग्रहालय ने राष्ट्रीय संग्रहालय के संरक्षकों आदि के साथ एक विशेष सत्र में क्यूरेटर, सलाहकारों और राष्ट्रीय संग्रहालय के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में बच्चों के लिए व्यावहारिक गतिविधियों तथा आने वाले आगंतुकों के लिए गतिविधि काउंटरों द्वारा गैलरी वॉक की रूपरेखा तैयार की है।
ये होंगे विशेष कार्यक्रम
प्रतिदिन शाम को राष्ट्रीय संग्रहालय सभागार में विशेष लाइव प्रदर्शन भी किए जाएंगे। सभी प्रदर्शन प्रतिदिन सायं सात बजे से आरंभ होंगे। साधो बैंड 18 मई को सूफी संगीत की प्रस्तुति देगा, सुधा जगन्नाथ और उनकी बृहनयिका नात्र्यसुरभी 19 मई को भरतनाट्यम का प्रदर्शन करेंगी, जबकि शगुन बुटानी और सुधाया डांस फाउंडेशन का ग्रुप अभिसार प्रस्तुत करेगा और ओडिसी का पारंपरिक रंग पटल, जिनकी प्रतिध्वनि राष्ट्रीय संग्रहालय में प्रदर्शित कुछ कलाकृतियों में विद्यमान है, ओडिसी नृत्य का प्रदर्शन करेंगे।
16 मई से 20 मई तक सभी संग्रहालयों में निशुल्क प्रवेश
देश के सभी संग्रहालयों में लोग 16 मई से 20 मई तक निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 18 मई को आगामी अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (आईएमडी) के अवसर पर राष्ट्रीय संग्रहालय (नई दिल्ली), राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु), इलाहाबाद संग्रहालय (प्रयागराज), भारतीय संग्रहालय (कोलकाता), विक्टोरिया मेमोरियल हॉल (कोलकाता), सालार जंग संग्रहालय (हैदराबाद) और साइंस सिटी और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (भारत भर में 24 स्थानों पर) के अंतर्गत आने वाले केंद्र इस पूरे सप्ताह में विशेष पहल कर रहे हैं।