{"_id":"5bed1cc6bdec2269436ba227","slug":"national-media-team-dissolved-nsui-new-team-formed-for-lok-sabha-elections-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई की राष्ट्रीय मीडिया टीम भंग, लोकसभा चुनावों के लिए नई टीम का गठन शीघ्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनएसयूआई की राष्ट्रीय मीडिया टीम भंग, लोकसभा चुनावों के लिए नई टीम का गठन शीघ्र
अमित शर्मा, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
NSUI
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई की राष्ट्रीय मीडिया टीम को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने टीम में किसी तरह के मतभेद के कारण ऐसा किये जाने से इनकार किया है। नई टीम की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
एनएसयूआई की राष्ट्रीय इंचार्ज रुचि गुप्ता ने अमर उजाला को बताया कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है और उसी के तहत मौजूदा मीडिया टीम को भंग किया गया है। उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस सहित पूरे देश के लिए अहम है।
विज्ञापन
इस आम चुनाव के मद्देनजर नई टीम की घोषणा जल्दी ही कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुरानी टीम में किसी तरह का अंतर्विरोध नहीं था। जिन साथियों ने पुरानी टीम में बेहतर काम किया है, उन्हें नई टीम में भी मौका दिया जा सकता है। एनएसयूआई से मिली जानकारी के अनुसार टीम के इंचार्ज एसएस फारूकी अपने पद पर बने रहेंगे। नीचे के स्तर पर नई टीम जल्दी ही आकार ले लेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस की जॉइंट सेक्रेटरी रुचि गुप्ता ने कहा कि पुरानी टीम ने अपने पूरे कार्यकाल में बहुत शानदार काम किया। कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने में टीम ने अच्छी भूमिका निभाई। अनेक अवसरों पर हमने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और मौजूदा सरकार की दोहरी और छात्र विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने में सफलता पाई। आगे आने वाले चुनावों में वो अहम भूमिका निभाना चाहते हैं, इसीलिए नई टीम की जरूरत महसूस की जा रही थी और इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया।