फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Investigation Agency NIA arrested fifth accused in Maharashtra ISIS module case

Maharashtra: महाराष्ट्र आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में एनआईए की बड़ी कामयाबी, पांचवां आरोपी किया गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 06:28 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 27 Jul 2023 06:28 PM IST
सार

 एनआईए ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में एक आरोपी अदनान अली को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
National Investigation Agency NIA arrested fifth accused in Maharashtra ISIS module case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में एनआईए के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने गुरुवार को आतंकवादी संगठन आईएसआईएस  (ISIS) की हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने बयान जारी कर कहा कि अदनान अली पांचवां आरोपी था जिसके खिलाफ 28 जून को मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पुणे के कोंढवा इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान उसके पास से आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गईं। एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी आपत्तिजनक सामग्रियों का उपयोग युवाओं को आईएसआईएस से जोड़ने को लेकर कर रहा था। 
विज्ञापन


आतंकवादी गतिविधियों की रची थी साजिश
एनआईए के मुताबिक, आरोपियों ने आईएसआईएस की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश रची थी। आईएसआईएस संगठन को इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवंत (आईएसआईएल), दाएश, इस्लामिक स्टेट इन खुरासान प्रोविंस (आईएसकेपी), आईएसआईएस विलायत खोरासन और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द शाम खुरासान (ISIS-K) के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की एकता, अखंडता को हिलाने की थी कोशिश
बयान में आगे कहा गया है कि आरोपी अदनान अली देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहा था और वह इस 'महाराष्ट्र आईएसआईएस मॉड्यूल' के माध्यम से आईएसआईएस की साजिश के तहत भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोशिश कर रहा था। 


इससे पहले, चार आरोपियों को एनआईए ने गिरफ्तार किया है, जिनमें मुंबई से ताबिश नासिर सिद्दीकी, पुणे से जुबैर नूर मोहम्मद शेख उर्फ अबू नुसैबा और ठाणे से शरजील शेख और बड़ौदा का जुल्फिकार अली शामिल है। एनआईए ने इन सभी को व्यापक तलाशी के बाद तीन जुलाई को गिरफ्तार किया था। वहीं अभी इस मामले को लेकर जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed