{"_id":"5ff4faa78ebc3e32e764ed30","slug":"national-investigation-agency-filed-charge-sheet-in-fake-currency-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: एनआईए ने फर्जी नोटों की तस्करी मामले में दाखिल किया आरोप पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: एनआईए ने फर्जी नोटों की तस्करी मामले में दाखिल किया आरोप पत्र
Wed, 06 Jan 2021 05:17 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 06 Jan 2021 05:17 AM IST
विज्ञापन
NIA
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बांग्लादेश में छपे फर्जी भारतीय नोटों की तस्करी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एनआईए के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि ठाणे के जासिम और कर्नाटक के चिकबालापुरा के राधाकृष्णा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पूरक आरोपपत्र सोमवार को दाखिल किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने जासिम के घर से 82 हजार रुपए के फर्जी नोट पकड़े थे। तीनों ने इन फर्जी नोटों का देशभर में प्रसार करने की साजिश की थी। ये नोट बांग्लादेश में छापे गए थे। एनआईए इस मामले से जुड़े विदेशी तार तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन