फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Investigation Agency conducted searches at five locations in West Bengal in Khejuri bomb blast case

कार्रवाई: एनआईए ने पांच जगहों पर मारा छापा, खेजुरी बम विस्फोट में दो लोगों की हुई थी मौत

Fri, 25 Feb 2022 09:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 25 Feb 2022 09:08 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के ईस्ट मेदिनीपुर जिले के एक गांव में पांच जनवरी को हुए बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। इस मामले में एनआईए ने पांच जगहों पर छापा मारा। 

विज्ञापन
National Investigation Agency conducted searches at five locations in West Bengal in Khejuri bomb blast case
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के ईस्ट मेदिनीपुर जिले में हुए बम विस्फोट मामले में कार्रवाई की है। एनआईए की टीम ने यहां पांच जगहों पर छापा मारा। गौरतलब है कि एनआईए ने यह कार्रवाई खेजुरी बम बलास्ट मामले में की। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीती 5 जनवरी को खेजुरी थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में कथित तौर पर बनाए जा रहे बमों के फटने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वाले दोनों व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। इस विस्फोट में तीन अन्य घायल भी हो गए थे। इस मामले में बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इस विस्फोट के पीछे भाजपा का हाथ है। टीएमसी ने तब कहा था कि भाजपा के गुंडों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन


घटना के बाद खेजुरी में टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प भी हुई थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले की जांच जनवरी 15 को अपने हाथ में ले ली थी। अब एनआईए ने इसमें कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed