{"_id":"69ee1b4c1d2f12a9f20b85f2","slug":"national-investigation-agency-arrests-prime-accused-in-west-bengal-bomb-blast-case-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता बम ब्लास्ट में NIA की कार्रवाई: मुख्य आरोपी को दबोचा, मार्च में हुआ था धमाका; जानें पूरी वारदात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता बम ब्लास्ट में NIA की कार्रवाई: मुख्य आरोपी को दबोचा, मार्च में हुआ था धमाका; जानें पूरी वारदात
Sun, 26 Apr 2026 07:34 PM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Pavan
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:34 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में हुए बम धमाके के मामले में अब एक बड़ा खुलासा सामने आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस केस के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दक्षिण 24 परगना जिले के बिजॉयगंज बाजार इलाके से की गई है, जहां रहने वाले अहिदुल इस्लाम मोल्ला को इस साजिश का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को पश्चिम बंगाल बम धमाके के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस साल की शुरुआत में हुए इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बिजॉयगंज बाजार इलाके के आरोपी अहीदुल इस्लाम मोल्ला को इस साल मार्च में दक्षिण बामुनिया गांव में हुए धमाके में उसकी भूमिका की गहन जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एक और आरोपी को राज्य पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - बंगाल का सियासी चौसर: थंथनिया कालीबाड़ी में मत्था टेक पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, दूसरे चरण की तैयारी
विज्ञापन
बम बनाने और सबूत मिटाने में शामिल था अहीदुल इस्लाम
एनआईए की जांच से पता चला है कि अहीदुल इस्लाम इस जुर्म में षड्यंत्रकारी का साथी था, जिसमें बम बनाने और सबूत मिटाने का काम शामिल था। साजिश के तहत बम तैयार करते समय वे फट गए, जिससे जुर्म में शामिल एक आरोपी की मौत हो गई।यह घटना मार्च 2026 में दक्षिण बमुनिया गांव में हुई थी। उस समय कुछ लोग बम तैयार कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया। इस धमाके में एक आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना ने इलाके में डर और तनाव का माहौल पैदा कर दिया था।
विज्ञापन
पहले ही एक आरोपी को पकड़ चुकी है पश्चिम बंगाल पुलिस
जांच के दौरान एनआईए को कई अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर अहिदुल इस्लाम मोल्ला की पहचान हुई। इसके बाद उसकी भूमिका की गहराई से जांच की गई और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस भी एक आरोपी को पकड़ चुकी है।
यह भी पढ़ें - West Bengal Elections: 'भाजपा ने दिल्ली के काम रोके, बंगाल में भी वही साजिश', अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप
फिलहाल, एनआईए इस पूरे नेटवर्क और साजिश के बाकी पहलुओं की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस धमाके के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे और इसका मकसद क्या था।
अन्य वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन