{"_id":"5ac2570a4f1c1bda618b5072","slug":"national-human-rights-commission-issues-notices-to-west-bengal-government-and-police-over-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":" आसनसोल हिंसा पर मानवाधिकार आयोग ने ममता सरकार को भेजा नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आसनसोल हिंसा पर मानवाधिकार आयोग ने ममता सरकार को भेजा नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Mon, 02 Apr 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रामनवमी जुलूसों को लेकर पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल व रानीगंज में भड़की हिंसा पर राज्य सरकार और पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजा है। आयोग ने पुलिस महानिदेशक को एक टीम गठित करके मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यहां इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि आयोग ने राज्य सरकार से आसनसोल-रानीगंज इलाकों में हिंसा की वजहें और इसकी प्रकृति के बारे में जानकारी मांगी है। इससे पहले बीते 29 मार्च को केंद्र ने भी हिंसा पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
बता दें कि उक्त हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। इसके अलावा दर्जनों घरों व दुकानों में आग लगा दी गई थी। हिंसा के बाद से सैकड़ों लोगों ने घर छोड़ कर राहत शिविरों में शरण ली है।
विज्ञापन
हिंसा प्रभावित इलाकों में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। हालांकि बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान अब भी तैनात हैं। ऐहतियातन धारा 144 भी लागू है। इंटरनेट सेवाएं चार अप्रैल तक स्थगित की गई हैं।