{"_id":"62afcf790f80785ebb388def","slug":"national-herald-case-rahul-gandhi-to-appear-before-ed-today-congress-to-protest-against-centre-s-vendetta-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हेराल्ड केस: आज ईडी के सामने पेश होंगे राहुल गांधी, कांग्रेस करेगी देशभर में विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेशनल हेराल्ड केस: आज ईडी के सामने पेश होंगे राहुल गांधी, कांग्रेस करेगी देशभर में विरोध-प्रदर्शन
Mon, 20 Jun 2022 07:08 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 20 Jun 2022 07:08 AM IST
सार
राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस पार्टी आज केंद्र सरकार के खिलाफ देश भर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज फिर पूछताछ करेगी। राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चौथे दौर की पूछताछ के लिए सोमवार को ईडी के सामने पेश होने वाले हैं। बीते शुक्रवार को चौथी बार राहुल को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने ईडी से अपनी मां सोनिया गांधी की सेहत का हवाला देते हुए 17 से 20 जून तक पूछताछ के लिए पेश होने से छूट देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस पार्टी आज केंद्र सरकार के खिलाफ देश भर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को ट्विटर पर कहा, “कल देश भर में लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता युवा विरोधी अग्निपथ योजना के खिलाफ और मोदी सरकार की 'प्रतिशोध की राजनीति' के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।"
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 20 जून को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी किया था। इसमें उनकी मां और अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बीमारी को देखते हुए एजेंसी को उनके अनुरोध को स्वीकार करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात कर नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के जुल्म पर ऐतराज जताया था। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को संसद भवन स्थित स्पीकर के कक्ष में बिड़ला से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद चौधरी ने कहा था कि हमने स्पीकर से हमारे साथ हो रहे अन्याय की शिकायत की। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बर्ताव व कांग्रेस मुख्यालय में प्रवेश पर नाराजगी जताई।
चौधरी ने कहा कि पुलिस थानों में भी दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसदों के साथ ऐसा व्यवहार किया जैसे हमारे सांसद और कार्यकर्ता आतंकवादी हों। राहुल गांधी को लगातार तीन दिनों तक 10-12 घंटे लंबी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हमें इसका कोई विरोध नहीं है। हम सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि प्रतिशोध और हिंसा की राजनीति का प्रयोग न करें।