फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   national herald case hearing started, Congress lawyers asking questions from Subramanian Swamy

नेशनल हेराल्ड: स्वामी से कांग्रेस वकील ने पूछे सवाल, हिंदी में जिरह का किया विरोध 

Fri, 30 Aug 2019 10:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 30 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
national herald case hearing started, Congress lawyers asking questions from Subramanian Swamy
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में इस समय सीबीआई की हिरासत में हैं। वहीं अब पार्टी के लिए एक और परेशानी खड़ी हो गई है। शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में नेशनल हेराल्ड मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। इस मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी आरोपी हैं। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत में कांग्रेस के वकील ने स्वामी से कई सवाल पूछे जिसके उन्होंने जवाब भी दिए। अदालत ने आज की सुनवाई को खत्म करते हुए अगली सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन


सुनवाई से पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'नेशनल हेराल्ड की सुनवाई आज और कल होगी। यह मामला मेरे द्वारा दायर किए गए दस्तावेजों और बहुत कम मेरी जिरह पर आधारित है।  हां यह समय नष्ट करने वाली प्रक्रिया है जिससे कि मुझे गुजरना पड़ेगा। मैं इस केस को जीतना निश्चित है।' 
विज्ञापन

   

राहुल ने किया गवाह से संपर्क

कांग्रेस के वकील आरएस चीमा ने स्वामी से पूछा कि क्या आपने अपने अंतिम बयान में संदर्भित लेख डाउनलोड किया है। क्या आप इसे अदालत में पेश कर सकते हैं। जिसके जवाब में स्वामी ने कहा कि हां मैं उस लेख को लेकर आया हूं। इसपर चीमा ने पूछा कि क्या आपने इस लेख को उसी वेबसाइट से डाउनलोड किया है जिसका आपने शिकायत में जिक्र किया है । इसपर स्वामी ने हां में जवाब दिया। चीमा ने कहा कि डॉक्टर गोपी किशन जोकि यहां गवाह के तोर पर मौजूद हैं वह आपके करीबी और विश्वासपात्र है। इसका जवाब देते हुए स्वामी ने कहा, वह एक पत्रकार हैं और बहुत से राजनेताओं को जानते हैं। आरोपियों में से एक राहुल गांधी ने भी उनसे संपर्क किया है। यह अच्छा है कि बिना समन भेजे भी वह आज अदालत में मौजूद हैं।

स्वामी ने हिंदी में जिरह का किया विरोध 

स्वामी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के वकील द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में जिरह के दौरान हिंदी में सवाल पूछे जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि वह एक तमिल हैं। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट समर विशाल की अदालत में मामले के शिकायतकर्ता भाजपा नेता से जिरह के दौरान स्वामी और सोनिया गांधी की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता आर एस चीमा के बीच यह बातचीत हुई। 


यह पूछे जाने पर, डॉक्टर स्वामी जिस सड़क पर इंडियन एक्सप्रेस बिल्डिंग बना...., स्वामी ने कहा, कृपया अंग्रेजी में बोलें। आपको याद होना चाहिए कि मैं एक तमिल हूं। अंग्रेजी अदालत की भाषा है। 

हालांकि, इससे पहले की बहस बढ़ती, न्यायाधीश ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही अदालत की भाषाएं हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed