फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Handloom Day: Textiles Minister Goyal operates handloom machine, emphasis on doubling production and quadrupling exports

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: कपड़ा मंत्री गोयल ने चलाई हैंडलूम मशीन, उत्पादन दोगुना व निर्यात चौगुना करने पर जोर

Sat, 07 Aug 2021 04:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 07 Aug 2021 04:55 PM IST
सार

सातवें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने स्वयं हैंडलूम मशीन चलाकर इस उद्योग की ताकत को रेखांकित किया। बोले पीएम मोदी ने हमें 2015 में 'मेरा हथकरघा, मेरा अभिमान' का विचार दिया था। 
 

विज्ञापन
National Handloom Day: Textiles Minister Goyal operates handloom machine, emphasis on doubling production and quadrupling exports
कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में खुद हैंडलूम मशीन चलाई (देखें वीडियो) । इस कार्यक्रम का आयोजन कपड़ा मंत्रालय द्वारा किया गया था। गोयल ने इस मौके पर कहा कि अगले तीन सालों में हैंडलूम का निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया। 

विज्ञापन

 

कपड़ा मंत्री गोयल ने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें 'मेरा हथकरघा, मेरा अभिमान' का विचार दिया था। हैंडलूम सेक्टर को विकास की नई बुलंदी पर ले जाने के लिए सभी को आगे आना होगा। इस उद्योग की असल ताकत सामने लाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि अभी हमारा सालाना हैंडलूम निर्यात करीब 2500 करोड़ रुपये है और उत्पादन 60 हजार करोड़ रुपये का है। हमें इसे बदलने की जरूरत है। आज संकल्प लें कि अगले तीन साल में 10 हजार करोड़ रुपये का निर्यात करेंगे और 1.25 लाख करोड़ रुपये का हथकरघा उत्पादन करेंगे। हैंडलूम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी हैंडलूम उत्पादन दोगुना करने व निर्यात चार गुना करने के लिए बुनकरों की सहभागिता बढ़ाएगी। 


खास महत्व है राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का
हर साल 7 अगस्त को देश में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। 1905 में इस दिन स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ था। तभी कोलकाता के टाउनहॉल में एक महा जनसभा में स्वदेशी आंदोलन की औपचारिक रूप से शुरुआत की गई थी। भारत सरकार इसी की याद में हर वर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाती है। 7 अगस्त 2015 को पीएम मोदी ने चेन्नई में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इसके बाद से यह हर साल मनाया जाता है। 7 अगस्त 2021 शनिवार को सातवां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed