{"_id":"5efbdb1483c1ea004532c8f4","slug":"national-doctors-day-2020-in-india-example-of-courage-a-new-but-golden-chapter","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Doctors Day 2020: साहस की मिसाल, एक नया लेकिन सुनहरा अध्याय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
National Doctors Day 2020: साहस की मिसाल, एक नया लेकिन सुनहरा अध्याय
Wed, 01 Jul 2020 06:08 AM IST
योगेश साहू
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 01 Jul 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
डॉ. बलविंदर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सफदरजंग अस्पताल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2 मार्च को दिल्ली और जयपुर में 16 इतालवी नागरिक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से यहां सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। जिस तरह सीमा पर तैनात सेना हमारे देश की रक्षा कर रही है, ठीक उसी तरह देश के अंदर हमारे डॉक्टर महामारी से लड़ते हुए लोगों की जान बचा रहे हैं।
विज्ञापन
शुरुआत में इस महामारी के बारे में कुछ पता न होने के बाद भी हमने पहला मरीज 20 मार्च को डिस्चार्ज किया था। उसके डिस्चार्ज होने से पूरे अस्पताल को एक अलग ही गर्व महसूस हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में हमारे डॉक्टरों की सराहना की थी।
विज्ञापन
हमारे यहां तेजी से मरीज बढ़ने लगे थे, लेकिन अच्छी बात थी कि ज्यादातर मरीज स्वस्थ हो रहे थे। वह भी तब जब इस बीमारी के उपचार को लेकर ज्यादा दिशा-निर्देश भी नहीं थे। हमारे जीवन में यह नया अध्याय खुला है, जिसके हर शब्द का अनुभव आजीवन रहेगा। मुझे खुशी है कि हमारे डॉक्टरों ने शुरुआत से लेकर अब तक इस लड़ाई में देश को आगे रखा है और आगे भी रखेंगे। -डॉ. बलविंदर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सफदरजंग अस्पताल
विज्ञापन
(माइक्रोबायोलॉजी के विशेषज्ञ। चिकित्सकीय शिक्षा ग्रहण करने के बाद इन्होंने यहां मरीजों की सेवा शुरू की। सफदरजंग अस्पताल को इन्हीं की निगरानी में देश का पहला कोविड अस्पताल बनाया गया था।)