फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Digital Health Mission Draft Released Website, Public Should Give Opinion By September 3

डिजिटल स्वास्थ्य मिशन का मसौदा जारी, 3 सितंबर तक दे सकते हैं डाटा की सुरक्षा से जुड़े सुझाव

Thu, 27 Aug 2020 10:03 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 27 Aug 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
National Digital Health Mission Draft Released Website, Public Should Give Opinion By September 3
राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन - फोटो : iStock

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एनडीएचएम) के तहत लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी गोपनीय जानकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मसौदा नीति तैयार की है। इसमें पंजीकृत हर व्यक्ति को एक मुफ्त हेल्थ आईडी मिलेगी, जिसकी मदद से वह अपनी पूरी जानकारी पर नियंत्रण कर सकेंगे।

विज्ञापन


कोई भी निजी जानकारी सिर्फ व्यक्ति की अनुमति के बाद ही हासिल की जा सकेगी। इसके अलावा वह व्यक्ति अपनी जानकारी आगे साझा करने पर भी रोक लगा सकेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एनडीएचएम की घोषणा की थी।
विज्ञापन


‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने लोगों के लिए ‘स्वास्थ्य आंकड़ा प्रबंधन नीति’ की मसौदा नीति को सार्वजनिक रूप से जारी किया है। इसे राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की सरकारी वेबसाइट पर डाला गया है और उस पर लोगों से 3 सितंबर तक राय मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ‘व्यक्तियों के निजी एवं संवेदनशील आंकड़ों के सुरक्षित उपयोग/रखरखाव’ के लिए एक प्रारूप तैयार किया गया है। सरकार ने इस संबंध से जुड़े कानून और नियामकों के आधार पर न्यूनतम मानदंडों का एक प्रारूप पेश किया है।

एनएचए को ही एनडीएचएम की रूपरेखा तैयार करने और उसे अमलीजामा पहनाने का जिम्मा सौंपा गया है। मिशन के तहत लिए गए आंकड़े राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा हैं। इन आंकड़ों को केंद्र, राज्य या केंद्र शासित स्तर और स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों में न्यूनता के सिद्धांत का पालन करते हुए संभालकर रखे जाएंगे।

एनएचए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंदू भूषण ने कहा, स्वास्थ्य आंकड़ा प्रबंधन नीति लोगों की जानकारी की सुरक्षा के लिए एनडीएचएम के ‘सुरक्षा एवं निजता डिजाइन’ को साकार करने की दिशा में पहला कदम है। उसमें आंकड़ा निजता, सहमति प्रबंधन, आंकड़ा साझा करने और सुरक्षा जैसे स्वास्थ्य आंकड़ों के विभिन्न पहलू हैं।

क्या है राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन

राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन एक डिजिटल प्रणाली है, जिसमें डॉक्टरों, अस्पतालों, फार्मेसियों और बीमा कंपनियों द्वारा डिजिटल रजिस्ट्री का निर्माण करने, डिजिटल व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था रहेगी। इस मिशन के अंतर्गत 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य आईडी प्रणाली' की भी चर्चा की गई है जिससे रोगी अपने स्वास्थ्य डाटा को अस्पतालों और डॉक्टरों के बीच डिजिटल रूप से साझा कर सकते हैं।
इसके अंतर्गत:

  • हेल्थ आईडी
  • व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड
  • डिजी डॉक्टर
  • स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री को रखा जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आईडी प्रणाली:

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य आईडी निर्माण का उद्देश्य व्यक्ति के स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को भविष्य में उपयोग हेतु संगृहीत करना है।
  • प्रत्येक रोगी, जो अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से उपलब्ध कराना चाहता है, उसे प्रारंभ में एक हेल्थ आईडी बनानी होगी।
  • प्रत्येक हेल्थ आईडी को रोगी की सहमति से ‘व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड मॉड्यूल’ से जोड़ा जाएगा।
  • हेल्थ आईडी निर्माण के लिये व्यक्ति से सबंधित मूलभूत जानकारी और मोबाइल नंबर या आधार संख्या को आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed