फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Commission for Women takes suo moto cognizance of pornographic content on Twitter, seeks action within a week

अश्लील सामग्री मामला: राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, ट्विटर ने कहा- ऐसे मामलों में 'जीरो टॉलरेंस' है हमारी नीति

Wed, 30 Jun 2021 04:48 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 30 Jun 2021 04:48 PM IST
सार

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने ट्विटर पर अश्लील सामग्री मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
National Commission for Women takes suo moto cognizance of pornographic content on Twitter, seeks action within a week
Twitter Down Worldwide - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने ट्विटर पर अश्लील सामग्री मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने के लिए कहा है। आयोग ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक से एक सप्ताह के भीतर सभी अश्लील सामग्री को उसके मंच से हटाने के लिए कहा है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने दिया था नोटिस
बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री प्रसारित किए जाने के खिलाफ उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देने के लिए दिल्ली पुलिस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को नोटिस जारी किया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्विटर को मंगलवार को नोटिस भेजा गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस ने ट्विटर के संबंधित अधिकारियों से उनके प्लेटफॉर्म पर मौजूद बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्रियों के खिलाफ उठाए गए कदमों और ऐसी सामग्री प्रसारित करने वाले खातों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल आयोग की शिकायत पर मामला हुआ दर्ज
दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की थी जिसमें उसपर आरोप है कि उसने अपने मंच पर बाल पोर्नोग्राफी तक पहुंच की अनुमति दी है। पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा कानून (पॉक्सो) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नोटिस दिए जाने से पहले, आयोग ने पुलिस उपायुक्त (साइबर प्रकोष्ठ) अन्येष रॉय से पूछा था कि 29 मई को दिल्ली पुलिस को लिखे गए पत्र के अनुसार ट्विटर के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

पत्र में आयोग ने दिल्ली पुलिस से ट्विटर के विरुद्ध मामला दर्ज करने को कहा था। हाल में आयोग द्वारा की गई जांच में पाया गया था कि बच्चों के यौन शोषण से संबंधित सामग्री ट्विटर पर आसानी से उपलब्ध है, जिसके आधार पर मामला दर्ज करने को कहा गया था।

 
ऐसे मामलों में ट्विटर की जीरो टॉलरेंस नीति है: ट्विटर प्रवक्ता
हालांकि ट्विटर के प्रवक्ता ने अश्लील सामग्री मामले में बयान दिया है। प्रवक्ता ने कहा है कि बाल यौन शोषण (सीएसई) के मामलों के लिए ट्विटर की जीरो टॉलरेंस नीति है। हम ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने वाली सामग्री का सक्रिय रूप से पता लगाना और हटाना जारी रखेंगे। इसके साथ ही इस मुद्दे से निपटने के लिए भारत में कानून प्रवर्तन और एनजीओ आदि के साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed