फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Commission for Minorities seeks report from Maharashtra and Punjab government regarding Bharti Singhs beard mustache joke

Bharti Singh: दाड़ी-मूंछ वाले मजाक को अल्पसंख्यक आयोग ने गंभीरता से लिया, महाराष्ट्र और पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

Mon, 23 May 2022 07:38 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 23 May 2022 07:38 PM IST
सार

भारती सिंह के दाड़ी-मूंछ वाले मजाक को अल्पसंख्यक आयोग ने गंभीरता से लेते हुए पंजाब और महाराष्ट्र प्रशासन से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
National Commission for Minorities seeks report from Maharashtra and Punjab government regarding Bharti Singhs beard mustache joke
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने कॉमेडियन भारती सिंह के मूंछ और दाढ़ी पर कथित तौर पर सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले मजाक पर पंजाब और महाराष्ट्र प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। आयोग का कहना है कि इससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन


दाढ़ी-मूंछ का मजाक बनाने पर दर्ज हुई एफआईआर
भारती का दाढ़ी-मूंछ का मजाक बनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिस पर सिख समुदाय ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके साथ ही सिख समुदाय ने भारती पर केस दर्ज कराने की मांग की थी। इस मामले में भारती ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ और अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन


भारती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
दरअसल, भारती सिंह वीडियो में दाढ़ी और मूंछ को लेकर कमेंट करती दिखाई दी। इसको लेकर भारती को जमकर ट्रोल किया जा रहा था और अमृतसर में प्रदर्शन भी किया गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीएस) की और से इस मामले में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई थी। जिसके बाद कॉमेडियन भारती सिंह पर आईपीसी के सेक्शन 295 ए के तहत एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो के दौरान दाड़ी-मूंछों पर किया था जोक
भारती का जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें वह एक कॉमेडी शो के दौरान जैसमीन भसीन के साथ बैठी हुई हैं। तभी भारती कहती हैं, 'दाढ़ी-मूंछ क्यों चाहिए? दूध पानी के बाद दाढ़ी को मुंह में डाल दो तो सेवइयों का स्वाद आता है। मेरी सारी दोस्त जिनकी अभी शादी हुई है वो सारा दिन दाढ़ी से जुएं निकालने में व्यस्त रहती हैं।' भारती के इसी मजाक को किसी ने पसंद नहीं किया और उनका विरोध किया गया।

 
हाथ जोड़कर माफी भी मांग चुकी हैं भारती
हालांकि, भारती एक वीडियो शेयर कर सभी से हाथ जोड़कर माफी भी मांग चुकी हैं। भारती ने कहा कि जो भी लोग इस वीडियो पर आपत्ति जता रहे हैं, वो इसे एक बार और देखें। मैंने कभी भी किसी धर्म या जाति को लेकर कुछ नहीं कहा। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। मैं खुद पंजाबी हूं और पंजाब का मान रखूंगी। मैं लोगों को हंसाने के लिए कॉमेडी करती हूं, किसी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं। अगर मेरी बात का बुरा लगा है तो बहन समझ कर माफ कर देना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed