{"_id":"641194486e9424dbb70c4413","slug":"national-commission-for-men-demanding-plea-in-supreme-court-suicide-case-in-married-men-ncrb-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Commission for Men: शादीशुदा मर्दों में आत्महत्या के मामले! सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
National Commission for Men: शादीशुदा मर्दों में आत्महत्या के मामले! सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई याचिका
Wed, 15 Mar 2023 03:19 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 15 Mar 2023 03:19 PM IST
सार
साल 2021 में 33.2 प्रतिशत पुरुषों ने पारिवारिक समस्याओं के चलते आत्महत्या की। वहीं महिलाओं में ये आंकड़ा 4.8 प्रतिशत है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें शादीशुदा पुरुषों में आत्महत्या के मामलों से निपटने के लिए गाइडलाइंस जारी करने की मांग की गई है। साथ ही महिला आयोग की तर्ज पर राष्ट्रीय पुरुष आयोग बनाने की मांग की गई है। यह याचिका वकील महेश कुमार तिवारी द्वारा दायर की गई है। याचिका में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की देश में दुर्घटनावश होने वाली मौतों के आंकड़ों का हवाला दिया है।
विज्ञापन
शादीशुदा पुरुषों के चौंकाने वाले आत्महत्या के आंकड़े
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में देश में 1,64,033 लोगों ने आत्महत्या की। याचिका में कहा गया है कि आत्महत्या करने वाले लोगों में से 81,063 पुरुष थे और 28,680 महिलाएं थी। याचिका के अनुसार, साल 2021 में 33.2 प्रतिशत पुरुषों ने पारिवारिक समस्याओं के चलते आत्महत्या की। वहीं महिलाओं में ये आंकड़ा 4.8 प्रतिशत है। याचिका में मांग की गई है कि घरेलू हिंसा के शिकार पुरुषों की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल, अप्रैल में अधिसूचना और मई में चुनाव
विज्ञापन
याचिका में केंद्र को गृहमंत्रालय के जरिए पुलिस विभाग को यह दिशा निर्देश देने का अनुरोध किया गया है, जिससे घरेलू हिंसा के शिकार लोगों की शिकायतों पर तत्काल सुनवाई हो सके।