{"_id":"6023151c6b1ca7498f3f548e","slug":"national-childrens-commission-will-work-with-ncb-to-protect-children-from-drug-addiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी के साथ मिलकर बच्चों को नशीली दवाओं के चंगुल से बचाएगा राष्ट्रीय बाल आयोग ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीबी के साथ मिलकर बच्चों को नशीली दवाओं के चंगुल से बचाएगा राष्ट्रीय बाल आयोग
Wed, 10 Feb 2021 04:35 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 10 Feb 2021 04:35 AM IST
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
राष्ट्रीय बाल आयोग नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर बच्चों को नशीली दवाओं के चंगुल से निकालने का काम करेगा। इसके लिए संयुक्त कार्य योजना भी तैयार की गई है। इसकी शुरुआत दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल आयोग के एक कार्यक्रम से हुई जिसमें राष्ट्रीय बाल आयोग के चेयरमैन प्रियांक कानूनगो, एनसीबी के उपनिदेशक बाल अधिकार संरक्षण , पंजाब, उड़ीसा, हिमाचल, पंजाब, असम, मणिपुर राज्य बाल आयोग के प्रमुखों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
संयुक्त कार्ययोजना में प्रहरी क्लबों का गठन, दवा की दुकानों पर मिलने वाली प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति औऱ बिक्री को लेकर मानकों का सख्ती के साथ पालन, स्कूल परिसरों के आसपास जागरूकता कार्यक्रमों की मदद से लोगों को इसके बारे जागरूक किया जाएगा। प्रबंधन सूचना प्रणाली का विकास किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ एनसीबी, आबकारी और अन्य संबंधित विभाग मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन