{"_id":"5c301ca7bdec2256a47cc9f7","slug":"national-channel-of-all-india-radio-to-be-shutdown-after-31-years-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 साल बाद ऑल इंडिया रेडियो का राष्ट्रीय चैनल बंद, 5 ट्रेनिंग एकेडमी पर भी लगेगा ताला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
31 साल बाद ऑल इंडिया रेडियो का राष्ट्रीय चैनल बंद, 5 ट्रेनिंग एकेडमी पर भी लगेगा ताला
Sat, 05 Jan 2019 08:25 AM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 05 Jan 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
all india radio
- फोटो : all india radio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी प्रसारणकर्ता प्रसार भारती ने ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के राष्ट्रीय चैनल के 31 साल के सफर पर ब्रेक लगाने का निर्णय लिया है। लागत में कटौती के उपायों के तहत राष्ट्रीय चैनल का प्रसारण बंद करने के साथ ही लखनऊ समेत 5 शहरों की क्षेत्रीय ट्रेनिंग एकेडमी भी बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया रेडियो के महानिदेशक की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रसार भारती की तरफ से 24 दिसंबर, 2018 को भेजे गए निर्देश के मुताबिक राष्ट्रीय चैनल के अलावा लखनऊ, अहमदाबाद, हैदराबाद, शिलांग और तिरुवनंतपुरम की क्षेत्रीय ब्रॉडकास्टिंग व मल्टीमीडिया एकेडमी (आरएबीएम) को तत्काल प्रभाव से बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन 5 आरएबीएम और राष्ट्रीय चैनल में नागपुर व टोडापुर आदि जगह तैनात स्टाफ को संगठन की आवश्यकता के आधार पर तैनाती दी जाएगी। आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय चैनल के आर्काइवल महत्व वाले कार्यक्रमों को दिल्ली स्थित सेंट्रल आर्काइव्स को भेजने का आदेश दिया गया है, जिससे उनका डिजिटलीकरण करने के साथ ही भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित भी किया जा सके।
विज्ञापन