फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NASA photo revealed, Haryana is also burning stubble, ministry meeting tomorrow

नासा की तस्वीर में खुलासा, हरियाणा में भी जल रही पराली, मंत्रालय की बैठक कल

Wed, 30 Sep 2020 04:36 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 30 Sep 2020 04:36 AM IST
सार

वायु प्रदूषण रोकने की तैयारियों पर पर्यावरण मंत्री करेंगे समीक्षा बैठक

विज्ञापन
NASA photo revealed, Haryana is also burning stubble, ministry meeting tomorrow
पराली (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी पराली जलने की बात सामने आई है। नासा की तस्वीरों में यह खुलासा हुआ है। इस बीच पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बृहस्पतिवार को पराली जलाने से हो रहे वायु प्रदूषण को रोकने की तैयारियों पर शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्री, पर्यावरण सचिव और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शामिल होंगे। बैठक में दिल्ली विकास प्राधिकरण, एनडीएमसी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा, 'हमने प्रदूषण का स्तर कम करने की दिशा में 2016 से काम शुरू किया था। यह सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं है, इसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद समेत पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों को भी शामिल किया गया है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि 26 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर पराली जलने से प्रदूषण का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 सितंबर को 25 जगह हरियाणा में जलाई गई पराली
नासा के मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर के वैज्ञानिक पवन गुप्ता के मुताबिक सितंबर में तेजी से पराली जलाने के मामले बढ़े। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को जहां पांच जगहों पर पराली जलाने की तस्वीरें दिखीं वहीं 27 सितंबर तक इन जगहों की संख्या 27 हो गई। नासा के अलावा वीआईआईआरएस सेटेलाइट ने भी हरियाणा में पराली जलाए जाने की तस्वीरें खींची हैं। पिछले हफ्ते नासा ने पंजाब में पराली जलाए जाने की तस्वीरें लीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed