{"_id":"6563e12b6cd61289500c2a17","slug":"nasa-chief-bill-nelson-india-visit-meeting-with-space-officials-to-discuss-space-cooperation-news-updates-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bill Nelson: आज भारत आएंगे नासा प्रमुख बिल नेल्सन, अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग गहरा करने पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bill Nelson: आज भारत आएंगे नासा प्रमुख बिल नेल्सन, अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग गहरा करने पर करेंगे चर्चा
Mon, 27 Nov 2023 05:52 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 27 Nov 2023 05:52 AM IST
सार
नासा ने बताया कि अंतरिक्ष में मानव मिशन और पृथ्वी विज्ञान से जुड़े क्षेत्रों पर भी बातचीत होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से दोनों देशों के बीच उभरती और प्रमुख तकनीकों पर सहयोग की पहल के तहत यह दौरा हो रहा है।
विज्ञापन
Bill Nelson
- फोटो : NASA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रशासक बिल नेल्सन की भारत और यूएई की यात्रा सोमवार से शुरू होने जा रही है। वह भारत में विभिन्न सरकारी एजेंसियों के प्रमुखों से मिलेंगे। इस दौरान नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का साझा मिशन निसार उपग्रह बातचीत के केंद्र में रहेगा। दोनों देश इनोवेशन और शोध के लिए द्विपक्षीय सहयोग गहरा करने पर जोर देंगे।
नासा ने बताया कि अंतरिक्ष में मानव मिशन और पृथ्वी विज्ञान से जुड़े क्षेत्रों पर भी बातचीत होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से दोनों देशों के बीच उभरती और प्रमुख तकनीकों पर सहयोग की पहल के तहत यह दौरा हो रहा है।
नेल्सन बंगलूरू स्थित निसार मिशन के परीक्षण स्थल जाएंगे। यह मिशन साल 2024 में प्रक्षेपित होगा। निसार यानी नासा इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार दोनों के बीच पहला उपग्रह मिशन है, जो पृथ्वी की बदलती जलवायु, सतह, हिम से ढके क्षेत्रों, जंगलों को मापेगा, प्राकृतिक आपदाओं से लेकर बढ़ते समुद्र स्तर व घटते भूजल स्तर की जानकारियां देगा। इनके जरिये जलवायु परिवर्तन के खतरे कम करने व कृषि को नुकसान घटाने के प्रयास होंगे।