फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narottam mishra attacks on mamata banerjee and mukhtar-ansari over wheelchair

बयानबाजी: नरोत्तम ने साधा ममता और मुख्तार पर निशाना, कहा- एक हार के डर से तो दूसरा मार के डर से व्हीलचेयर पर

Thu, 08 Apr 2021 10:42 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 10:42 AM IST
सार

  • एक पंजाब से उत्तर प्रदेश की जेल पहुंचा- नरोत्तम मिश्रा 
  • सत्ता जाने के डर से व्हीलचेयर पर हैं ममता- नरोत्तम मिश्रा
  • ममता बोलीं- बंगाल और दिल्ली जीत कर रहूंगी

विज्ञापन
Narottam mishra attacks on mamata banerjee and mukhtar-ansari over wheelchair
नरोत्तम मिश्रा का ममता और मुख्तार पर तंज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने बयानों को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने व्हीलचेयर पर बयान देकर अचानक चर्चा में आ गए हैं। पश्चिम बंगाल में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आजकल देश में दो व्हीलचेयर बड़ी चर्चा में है। एक हार के डर से व्हीलचेयर पर हैं। तो दूसरे मार के डर से व्हीलचेयर पर है।

विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक व्हिलचेयर पंजाब की जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल पहुंचा है, और दूसरा यहां पर हैं। एक सत्ता खोने के डर से व्हिलचेयर पर हैं तो दूसरा मार के डर से है। यानी व्हिलचेयर का अलग ही खेल चल रहा है।
विज्ञापन


ममता बनर्जी के पैर में मोच आने से व्हीलचेयर पर बैठकर कर रहीं चुनाव प्रचार
बता दें कि पिछले महीने नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में मोच आ गई थी। इसके बाद से वह व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। ममता बनर्जी करीब 20 दिन से व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार करने में जुटी हुई हैं।  इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर धक्का देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब से यूपी की जेल में शिफ्ट हुआ मुख्तार अंसारी  
वहीं दूसरा मामला जबरन वसूली का है। पंजाब की जेल में करीब तीन साल से बंद मुख्तार अंसारी बंद थे। मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसे बांदा जाल में शिफ्ट की है। मुख्तार अंसारी भी व्हीलचेयर पर है। पेशी या अन्य कामों के लिए वह व्हीलचेयर का ही इस्तेमाल करता है। चंडीगढ़ के मोहाली में एक जिला अदालत ने अंसारी को मेडिकल टेस्ट कराने का आदेश दिया था।

 


ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
हुगली के देवबंदपुर में ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बंगाल में पानी की तरह पैसा बहा रही है। भाजपा के लोग चुनाव लड़ने के लिए टीएमसी और अन्य दलों से उम्मीदवार खरीद रहे हैं। लेकिन मैं बंगाल की जनता से वादा करती हूं कि एक पैर पर बंगाल जीतूंगी और आने वाले समय में दो पैरों पर दिल्ली में जीत हासिल करूंगी। 

आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार
बता दें कि बंगाल में 8 चरणों में विधानसभा चुनाव है। तीन चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। 10 अप्रैल को चौथे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण के लिए आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। 2 मई को चुनाव परिणाम आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed