फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   narendra Tomar said cooperation of BRICS countries we can get rid of poverty by 2030

बैठक: कृषिमंत्री तोमर ने कहा- ब्रिक्स देशों के सहयोग से 2030 तक गरीबी से मुक्ति पा सकते हैं

Sat, 28 Aug 2021 02:57 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 28 Aug 2021 02:57 AM IST
सार

कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि अनुसंधान मंच कृषि अनुसंधान और नवाचार में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। भारत इस पर युद्धस्तर पर काम कर रहा है। ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का साझा मंच है।

विज्ञापन
narendra Tomar said cooperation of BRICS countries we can get rid of poverty by 2030
एससीओ बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : twitter.com/nstomar

विस्तार

कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि ब्रिक्स देश 2030 तक भूख और गरीबी उन्मूलन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। तोमर शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की 11वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कृषि जैव विविधता के संरक्षण और खाद्य प्रणाली के विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए भारत सार्थक प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कृषि अनुसंधान मंच कृषि अनुसंधान और नवाचार में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। भारत इस पर युद्धस्तर पर काम कर रहा है। ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का साझा मंच है।
विज्ञापन


तोमर ने कहा कि कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी, किसानों की आय को बढ़ाकर और आय की असमानता को खत्म करके भूख और गरीबी से छुटकारा पाया जा सकता है। इस वर्चुअल बैठक के बाद ब्रिक्स देशों ने कृषि पर सहयोग के लिए 2021 से 24 के लिए एक संयुक्त कार्य योजना को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण के लिए विश्व को एकजुट होना होगा
पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए विश्व स्तर पर सार्थक और ठोस पहल की जरूरत है। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की सातवीं बैठक की अध्यक्षता कर करते हुए यह आह्वान किया। उन्हाेंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए राष्ट्र की जरूरतों के अनुसार पर्यावरणीय प्राथमिकताओं के अनुरूप काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed