{"_id":"5fee591b8ebc3e3ba10d4121","slug":"narendra-singh-tomar-said-welfare-of-small-farmers-to-be-reached-from-village-to-village-for-innovation-and-startup","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवेशन व स्टार्टअप के गांव-गांव पहुंचने से होगा छोटे किसानों का कल्याण: नरेंद्र सिंह तोमर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इनोवेशन व स्टार्टअप के गांव-गांव पहुंचने से होगा छोटे किसानों का कल्याण: नरेंद्र सिंह तोमर
Fri, 01 Jan 2021 04:34 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 01 Jan 2021 04:34 AM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : ANI
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को ‘एग्री इंडिया हैकथॉन’ के पहले संस्करण का शुभारंभ किया। यह कृषि क्षेत्र में संवाद बनाने और नवाचारों में तेजी लाने के लिए सबसे बड़ा ऑनलाइन कार्यक्रम है। 60 दिनों तक चलने वाला यह आयोजन छात्रों व युवा स्टार्टअप को अपने नवाचार और रचनात्मकता को व्यक्त करने का एक सुनहरा मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, इनोवेशन व स्टार्टअस गांव-गांव पहुंचने से छोटे किसानों का कल्याण होगा और खेती के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। यह प्रथम आयोजन कृषि के मौजूदा ढांचे के उत्थान और किसानों की आय बढ़ाने तथा समग्र रूप से उनके कल्याण के बड़े मिशन की दिशा में काम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर का एक अनूठा प्रयास है।
विज्ञापन