फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   narendra Modi will launch 41 thousand crore rupees projects in Maharashtra today

महाराष्ट्र में पीएम मोदी आज करेंगे 41 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

Tue, 18 Dec 2018 03:49 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 18 Dec 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
narendra Modi will launch 41 thousand crore rupees projects in Maharashtra today
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र में करीब 41 हजार करोड़ रुपये की आवासीय एवं इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सुबह मुंबई पहुंचते ही प्रधानमंत्री सबसे पहले एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके बाद राजभवन में एक किताब ‘टाइमलेस लक्ष्मण’ का विमोचन करेंगे। प्रधानमंत्री ठाणे जिले में ठाणे - भिवंडी - कल्याण मेट्रो रेलमार्ग-5 और दहीसर-मीरा भयंदर मेट्रो रेलमार्ग-9 का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मोदी नवी मुंबई शहरी नियोजन प्राधिकरण और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की आवासीय योजना का भी शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन


इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से 89,771 किफायती आवासों का निर्माण किया जाना है। इसके बाद मोदी पुणे जाएंगे। वह वहां हिंजेवाड़ी और शिवाजीनगर के बीच प्रस्तावित तीसरी मेट्रो लाइन का शिलान्यास करेंगे। इस योजना का क्रियान्वयन पुणे महा नगरपालिका एवं क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण नई मेट्रो नीति के तहत सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी से कर रहा है। प्रधानमंत्री मंगलवार रात को ही पुणे से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।     
विज्ञापन


बता दें कि मुंबई महानगर प्रदेश में मीरा-भयंदर एकमात्र महानगरपालिका है जहां भाजपा की सत्ता है। परिसर में आठ लाख 15 हजार से अधिक लोग रहते हैं। इस क्षेत्र के अधिकांश नागरिक नौकरी के लिए मुंबई आते हैं। यात्रियों की संख्या की तुलना में लोकल ट्रेन की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से लोगों का सफर मुश्किलों भरा होता है। इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed