{"_id":"5b3150bb4f1c1bf76e8ba208","slug":"narendra-modi-will-gratitude-to-bjp-s-mumbai-program-those-who-have-fought-against-the-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल के खिलाफ लड़ने वालों का मुम्बई में आभार प्रकट करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आपातकाल के खिलाफ लड़ने वालों का मुम्बई में आभार प्रकट करेंगे पीएम मोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 26 Jun 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यहां भाजपा के एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। इसका उद्देश्य उन लोगों के प्रति आभार प्रकट करना है , जिन्होंने 1975 में आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षित करने के बारे में सोचा। भाजपा की मुंबई इकाई ने आपातकाल की 43 वीं बरसी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लगाया था।
विज्ञापन
मोदी आपातकाल लगाए जाने के कदम के कटु आलोचक हैं।
प्रधानमंत्री ने पिछले साल 25 जून को अपने ‘ मन की बात ’ रेडियो कार्यक्रम में आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा था कि इस तरह की काली रात कभी नहीं भुलाई जा सकती। उन्होंने कहा था कि उन घटनाओं को याद करना जरूरी है जिसके चलते लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
वहीं , लोकतंत्र की सकारात्मक गुणवत्ताओं की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा प्रमुख रावसाहेब दानवे भी कल के कार्यक्रम में शरीक होंगे। मोदी एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की तीसरी सालाना बैठक का भी कल यहां उदघाटन करेंगे।
विज्ञापन