फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi, who arrived in Palestine on February 10, will be the first Indian Prime Minister

10 फरवरी को फलस्तीन पहुंचने वाले नरेंद्र मोदी होंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री

Thu, 18 Jan 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Jan 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi, who arrived in Palestine on February 10, will be the first Indian Prime Minister

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के भारतीय दौरे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी फलस्तीन का दौरा करने वाले हैं। खबर है कि पीएम मोदी 10 फरवरी को फलस्तीन के रामल्ला पहुंचेंगे। यह किसी भारतीय पीएम का पहला फलस्तीन दौरा होगा। इससे पहले इजरायल जाने वाले भी पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे। जैसे कि इजरायल और फलस्तीन के बीच अपसी रिश्ते ठीक नहीं हैं, ऐसे में भारतीय प्रधानमंत्री का अब फलस्तीन दौरा बेहद खास होने वाला है। 

विज्ञापन


जॉर्डन में अम्मान से होकर पीएम मोदी फलस्तीन के रामल्ला पहुंचेंगे। वेस्ट बैंक के शहर रामल्ला फलस्तीन की वास्तविक प्रशासनिक राजधानी है। जिस रास्ते मोदी फलस्तीन के रामल्ला जाएंगे वहां से जेरुसलेम की दूरी मात्र 8 किमी. है। बता दें कि इजरायल के संदर्भ में भारत यूएन में जेरुसलेम को राजधानी बनाने के खिलाफ था। जिसके बाद भारत का इजरायल और फलस्तीन दोनों के साथ कूटनीतिक रिश्ता बेहद अहम है। देखने वाली बात यह है कि भारत अपना पक्ष इजरायल और फलस्तीन में से किसके पक्ष में मजबूती से रखता है?
विज्ञापन


पिछले साल पीएम मोदी के इजरायल दौरे के बाद रामल्ला में पॉलिसी और सर्वेक्षण अनुसंधान के लिए फलस्तीन केंद्र के निदेशक खलील शिक्की ने इसे फलस्तीन को नजरअंदाज करने की बात कही थी। इसके बाद से यह समझा जाने लगा था कि भारत आजादी के बाद से फलस्तीन से अपनी दूरी बना रहा है। इसके बाद अब पीएम मोदी का फलस्तीन दौरा सुरक्षा मामले में पश्चिमी फलस्तीन को नई उम्मीद दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत का यूएन में जेरुसलेम के खिलाफ दिए गए मत और अब पीएम मोदी के विजिट से फलस्तीन को लग रहा है कि भारत-फलस्तीन में सूख गए रिश्ते को नई संभावनाएं मिल सकती है और वो भारतीय प्रधानमंत्री का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed