पीएम मोदी पर शशि थरूर का तंज, कहीं यह सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव तो नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक चौंकाने वाला ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि वह सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उनके इस ट्वीट के साथ ही मीडिया में हलचल मच गई और कयासों का बाजार गर्म है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं' ट्वीट पर तंज कसा है। थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा ने कई लोगों को चिंतित कर दिया है कि क्या यह पूरे देश में भी इन सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। जैसा कि नरेंद्र मोदी अच्छी तरह से जानते हैं, सोशल मीडिया सकारात्मक और उपयोगी संदेश भेजने के लिए भी अच्छा हो सकता है। यह नफरत फैलाने के बारे में नहीं है।
त्रिपुरा के सीएम का राहुल पर पलटवार
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के ट्वीट की आलोचना करने पर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बिप्लब कुमार देब ने सोमवार को कहा कि इसलिए सोनिया गांधी का कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है?The PM's abrupt announcement has led many to worry whether it's a prelude to banning these services throughout the country too. As @narendramodi knows well, social media can also be a force for good & for positive & useful messaging. It doesn't have to be about spreading hate. https://t.co/B87Y7Mc32a
विज्ञापन विज्ञापन— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 2, 2020