फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi swearing-in ceremony: Most likely to be old faces in Modi's new cabinet  

मोदी की नई कैबिनेट में ज्यादातर पुराने दिग्गज चेहरे बने रहने की संभावना

Thu, 30 May 2019 05:57 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 30 May 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi swearing-in ceremony: Most likely to be old faces in Modi's new cabinet  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
लोकसभा चुनावों में पिछली बार से बड़ी जीत हासिल कर नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ कुछ मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। मोदी की नई कैबिनेट में ज्यादातर पुराने दिग्गज चेहरों को जगह मिलना तय माना जा रहा है। इनमें राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रकाश जावड़ेकर शामिल हैं। 
विज्ञापन


मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने के लिए कह चुके हैं। वहीं विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज ने स्वास्थ्य कारणों से इस बार चुनाव नहीं लड़ा था। उधर, बिहार में भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने सरकार में प्रतिनिधित्व के लिए पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान का नाम तय किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर ‘बड़ी विजेता’ के रूप में उभरी स्मृति को महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पिछली सरकार में वह पहले मानव संसाधन विकास मंत्री, फिर कपड़ा मंत्री रहीं। मोदी राज्य मंत्रियों की टीम में आमूलचूल बदलाव चाहते हैं। ऐसे में बंगलूरू दक्षिण सीट से जीतकर आए युवा तेजस्वी सूर्या सहित कई नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चुनावों में पार्टी की इकलौती मुस्लिम महिला प्रत्याशी रहीं मफूजा खातून को भी नई मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि वह जंगीपुर (पश्चिम बंगाल) सीट से तृणमूल कांग्रेस के चुनाव हार गईं, लेकिन नतीजे आने के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे लंबी बातचीत की थी। खुद पीएम मोदी ने इस सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान खातून को जीत हासिल होने पर मंत्री बनाने का वादा किया था। 


पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक मफूजा को मंत्री बनाए जाने पर नतीजे आने के बाद से ही लगातार गंभीर मंथन हुआ है। उन्हें मंत्री बना कर पार्टी पीएम के राजग संसदीय दल की बैठक में अल्पसंख्यकों का दिल जीतने के दिए संदेश को अमलीजामा पहनाने की शुरुआत करने का सियासी संदेश दे सकती है। इसके अलावा पार्टी का रुख तीन तलाक के मामले में बेहद मुखर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed