{"_id":"5c9d97c0bdec223c9927598d","slug":"narendra-modi-says-nda-will-win-300-seats-in-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी इंटरव्यू में बोले मोदी, विपक्ष का गणित फेल, 300 सीटें जीतेगा एनडीए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीवी इंटरव्यू में बोले मोदी, विपक्ष का गणित फेल, 300 सीटें जीतेगा एनडीए
Fri, 29 Mar 2019 09:27 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 29 Mar 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 300 से ज्यादा सीटें लेकर फिर से सत्ता में वापसी करेगा। जनता ने 30 साल बाद पूर्ण बहुमत वाली सरकार चुनी है। जनमानस अब देश को अस्थिरता की ओर ले जाना नहीं चाहता है। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निजी टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में कही।
उन्होंने कहा कि विपक्ष का गणित फेल हो गया है। जनता ने मन बना लिया है, फिर से एनडीए सरकार बनेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। 30 साल की अस्थिरता के बाद अब देश स्थिरता चाहता है। देश को पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच साल में हम इसलिए अच्छा कर पाएं हैं क्योंकि हमें देश की जनता ने बहुमत दिया है। आज विश्व पटल पर भी पूर्ण बहुमत से आए हुए राजनेता को दुनिया दूसरे नजरिए से देखती है।
पुलवामा हमले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उस समय मैं उत्तराखंड के दौरे पर था। जब यह घटना हुई तो उस समय वहां भारी बारिश हो रही थी। रैली स्थल पर बारिश के कारण मेरा जाना संभव नहीं हो सकता था। इसलिए मैंने फोन पर रैली को संबोधित किया। ऐसे संवेदनशील मामले को तत्काल सार्वजनिक रूप से नहीं बोला जा सकता था, इसलिए मैंने वहां इसका जिक्र नहीं किया।