{"_id":"61d04715b361ee051006476a","slug":"narendra-modi-said-that-country-will-fight-against-corona-with-caution-and-vigilance-the-pace-of-development-will-also-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले: देश सावधानी और सतर्कता के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा, विकास की रफ्तार भी जारी रहेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले: देश सावधानी और सतर्कता के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा, विकास की रफ्तार भी जारी रहेगी
Sat, 01 Jan 2022 05:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 01 Jan 2022 05:50 PM IST
सार
तिरुपति और श्रीशैलम मंदिरों के पुजारियों ने भी शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। नई दिल्ली में हुई इस बैठक के दौरान पुजारियों ने मंदिरों से लाया गया प्रसाद पीएम मोदी को दिया।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 10.09 करोड़ किसानों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए। किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत 20,900 करोड़ रुपये की 10वीं किस्त जारी की। इस दौरान पीएम ने कहा कि देश पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। भारत को नए साल में अपने विकास की गति में तेजी लाने की जरूरत है और वह कोरोना महामारी से पैदा हुई चुनौतियों को विकास के आड़े नहीं आने देगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ कोरोना का मुकाबला करेगा और अपने राष्ट्रीय हितों की भी रक्षा करेगा। प्रधानमंत्री-किसान योजना के तहत 10वीं किस्त जारी करने के बाद मोदी ने स्वास्थ्य, रक्षा और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में 2021 में देश द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में भी बात की। उन्होंने 145 करोड़ से अधिक कोरोना की खुराक उपलब्ध कराने में भारत की उपलब्धि की भी सराहना की।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि कितने ही लोग देश के लिए अपना जीवन खपा रहे हैं। ये काम पहले भी करते थे लेकिन इन्हें पहचान देने का काम अब हुआ है। हर भारतीय की शक्ति आज सामूहिक रूप में परिवर्तित होकर देश के विकास को नई गति और नई ऊर्जा दे रही है। भारत की अर्थव्यवस्था आठ प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ रही है। इसने रिकॉर्ड विदेशी निवेश को भी आकर्षित किया है। विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जीएसटी संग्रह बढ़ रहा है। भारत इस वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर का निर्यात करने के लिए तैयार है, यह बताते हुए मोदी ने कहा कि देश ने निर्यात और विशेष रूप से कृषि के मामले में भी नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं की शादी की उम्र मौजूदा 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने और पुरुषों के बराबर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा पीएम मोदी ने महिला उम्मीदवारों के लिए सैनिक स्कूलों और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के दरवाजे खोलने का भी जिक्र किया।
पीएम मोदी ने मिलने पहुंचे पुजारी
वहीं, तिरुपति और श्रीशैलम मंदिरों के पुजारियों ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। नई दिल्ली में हुई इस बैठक के दौरान पुजारियों ने मंदिरों से लाया गया प्रसाद पीएम मोदी को दिया।
#WATCH | Priests from Tirupati and Srisailam temples met Prime Minister Narendra Modi and gave him 'prasad' from the temples, in New Delhi today pic.twitter.com/H4ghFCmOS8
— ANI (@ANI) January 1, 2022
यह वर्ष सभी के जीवन में अच्छी सेहत और अपार खुशहाली लाए: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, सभी को 2022 मुबारक। यह वर्ष सभी के जीवन में अच्छी सेहत और अपार खुशहाली लाए। हम प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूते रहें और अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए और कठिन परिश्रम करें। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि यह साल आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।