फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   narendra modi praised Ias officer in man ki baat, who clean toilet

मोदी ने की तारीफ तो टॉयलेट की सफाई कर रहे IAS का फोटो हुआ वायरल

Sun, 26 Feb 2017 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
narendra modi praised Ias officer in man ki baat, who clean toilet
ias officer

पीएम मोदी ने रविवार को अपने 29वें मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने एक ऐसे आईएस अधिकारी का जिक्र किया जिसने खुद ट्विन पिट टॉयलेट की सफाई की थी।

विज्ञापन


पीएम ने कार्यक्रम में बताया कि किस तरह से एक आईएएस ने गटर में उतर एक टॉयलेट की सफाई की। पीएम के कार्यक्रम के बाद इस आईएएस ऑफीसर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
विज्ञापन


ये ऑफीसर हैं IAS परम लैयर जिन्होंने 18 फरवरी को गंगा देवीपल्ली गांव में ट्विट पिट टॉयलेट की सफाई की थी। जिसके बाद अधिकारी ने खुद इस सफाई अभियान की फोटो फेसबुक पर प्रमोट की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी आसानी से की जा सकती है इस टॉयलेट की सफाई

narendra modi praised Ias officer in man ki baat, who clean toilet

हालांकि उस वक्त भी सोशल मीडिया पर इस अधिकारी ने वाहवाही लूटी थी, लेकिन पीएम के जिक्र के बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। पीएम ने अपने कार्यक्रम में बताया कि कैसे ट्विट पिट टॉयलेट की सफाई बेहद आराम से की जा सकती है।

पीएम ने कार्यक्रम में बताया कि 17-18 फरवरी को हैदराबाद में टॉयलेट पिट एंपटिंग एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इसमें छह घर के ट्विट पिट टॉयलेट की सफाई करके अधिकारियों ने खुद बताया कि कैसे टॉयलेट के उपयोग किए गए गड्ढों को खाली किया जा सकता है।

पीएम ने कहा कि जब एक अधिकारी स्वयं इस तरह के अभियान के लिए उतरता है तो मीडिया भी उसे तरजीह देता है। पीएम ने कहा कि जिसे हम कचरा मानते हैं वो दरअसल काला सोना है। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों होते हैं, जो कि कृषि के लिए बेहद लाभदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed