फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi On 30 years of establishment of formal Diplomatic relationship with Isreal pegasus spyware Latest News Update

भारत-इस्रायल राजनयिक संबंधों के 30 साल: पीएम मोदी का संदेश, कहा- आपसी सहयोग से नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे

Sun, 30 Jan 2022 01:24 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sun, 30 Jan 2022 01:24 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लोगों के बीच सदियों से घनिष्ठ नाता रहा है जैसा कि भारत का मूल्य स्वभाव है कि सैकड़ों वर्षों से हमारा यहूदी समुदाय भारतीय समाज में बिना किसी भेद-भाव के एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहा है।

विज्ञापन
Narendra Modi On 30 years of establishment of formal Diplomatic relationship with Isreal pegasus spyware Latest News Update
Teen Murti Haifa Chowk - फोटो : ANI

विस्तार

भारत-इस्राइल राजनयिक संबंधों की स्थापना के 30 साल पूरे होने के जश्न में तीन मूर्ति हाइफा चौक को भारतीय, इस्राइली रंगों में जगमगाया गया है। भारत-इस्राइल संबंधों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन (29 जनवरी) हमारे संबंधों में एक विशेष महत्व रखता है, 30 साल पहले आज ही दिन हमारे बीच डिप्लोमेटिक रिलेशन पूर्ण रूप से स्थापित हुए थे। दोनों देशों के बीच एक नए अध्याय की शुरुआत हुई थी ये अध्याय नया था, लेकिन हमारे देशों का इतिहास बहुत पुराना है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के बीच सदियों से घनिष्ठ नाता रहा है जैसा कि भारत का मूल्य स्वभाव है कि सैकड़ों वर्षों से हमारा यहूदी समुदाय भारतीय समाज में बिना किसी भेद-भाव के एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहा है। उसने हमारी विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया में महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं भारत-इस्राइल संबंधों का महत्व और बढ़ गया है। आपसी सहयोग के लिए नए लक्ष्य रखने का इससे अच्छा अवसर और क्या हो सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत-इस्राइल की दोस्ती आने वाले दशकों में आपसी सहयोग के नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


इस्राइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट बोले- ‘गहरी दोस्ती’ 
इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने शनिवार को कहा कि भारत और इस्राइल के बीच ‘गहरी दोस्ती’ है और उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को इस ‘मजबूत और अटूट दोस्ती’ के प्रति उनकी ‘गहरी प्रतिबद्धता’ के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 30 साल पूरे हुए हैं।

भारत और इस्राइल के बीच सहयोग के अवसरों को ‘‘अंतहीन’’ बताते हुए बेनेट ने कहा कि ‘‘भारत और इस्राइल के बीच संबंध मजबूत हैं और साथ मिलकर वे और मजबूत होंगे।’’


बेनेट ने शनिवार शाम को जारी एक विशेष वीडियो संदेश में कहा, ‘‘एक बात है जो मैं भारत के सभी लोगों को बताना चाहता हूं। भारत और इस्राइल के बीच ‘‘गहरी दोस्ती’’ है। आज भारत और इस्राइल के बीच राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे हुए हैं। 30 साल की अद्भुत साझेदारी, एक गहरा सांस्कृतिक, सैन्य और आर्थिक सहयोग का संबंध है।’’

भारत ने 17 सितंबर, 1950 को इस्राइल को मान्यता दी थी, लेकिन दोनों देशों के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध 29 जनवरी, 1992 को स्थापित किए गए थे। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं अपने प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके नेतृत्व और इस मजबूत एवं अटूट दोस्ती के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। दोनों देश आकार में भिन्न हो सकते हैं लेकिन हम अपना समृद्ध इतिहास, दोनों देशों के लोगों के बीच गर्मजोशी और अपने अत्याधुनिक नवाचार एवं प्रौद्योगिकी सहित बहुत कुछ साझा करते हैं।’’

वीडियो को एक ट्वीट के साथ टैग किया गया था जिसमें कहा गया था, ‘‘आज, हम भारत और इस्राइल के बीच राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हम एक मजबूत साझेदारी, एक अविश्वसनीय गहरी दोस्ती और भविष्य की आशा का जश्न मना रहे हैं।’’ उन्होंने अपने मित्र पीएम मोदी को हिंदी में लिखा, ‘‘हम साथ मिलकर और भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते रहेंगे।’’

वहीं, नई दिल्ली में पीएम मोदी ने अपने विशेष वीडियो संदेश में कहा कि भारत-इस्राइल संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में महत्वपूर्ण बदलावों के बीच संबंधों का महत्व बढ़ गया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इस्राइल के लोगों के बीच हमेशा एक खास रिश्ता रहा है।



राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने के अवसर पर दोनों देशों में ऐतिहासिक स्थलों को रोशनी से जगमग किया गया। भारत में गेटवे ऑफ इंडिया और तीन मूर्ति हाइफा चौक तथा दक्षिणी इस्राइल के लोकप्रिय पर्यटन स्थल जूडियन रेगिस्तान में मसादा को रोशनी से जगमगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed