{"_id":"5bd59f5abdec22695f5f2fd6","slug":"narendra-modi-is-favorite-candidate-of-muslims-for-pm-post-in-2019-shahnawaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी 2019 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए मुसलमानों के पसंदीदा उम्मीदवार : शाहनवाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी 2019 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए मुसलमानों के पसंदीदा उम्मीदवार : शाहनवाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Oct 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भाजपा के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मुसलमानों के पसंदीदा पीएम उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि कई पार्टियों ने मुस्लिम समुदाय में उनके नाम पर जो भय फैलाया था, मोदी ने उसे दूर कर दिया।
विज्ञापन
शहनवाज ने कहा कि मुस्लिम समुदाय खासकर महिलाओं में मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मोदी मुसलमानों के पसंदीदा पीएम उम्मीदवार हैं। क्योंकि वह देश के 132 करोड़ लोगों को भारतीय के रूप में देखते हैं, जबकि अन्य पार्टियां उन्हें वोट बैंक के रूप में देखती है।
विज्ञापन
भारत के 130 करोड़ जनसंख्या में मुसलमान 14 प्रतिशत है और यह समुदाय उत्तर प्रदेश, असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, केरल और जम्मू-कश्मीर के चुनाव अहम भूमिका अदा करता है। शहनवाज ने कांग्रेस पार्टी पर मुसलमानों के पिछड़ेपन और गरीबी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस समुदाय के साथ अन्याय किया है और मोदी ने न्याय किया है। 2014 में कुछ लोग मोदी के नाम पर अन्य लोगों को डरा रहे थे, लेकिन आज मुस्लिम समुदाय के लोग भी महसूस कर रहे हैं कि मोदी दिन-रात काम करने वाले हैं। मोदी 132 करोड़ भारतीय को एक समान रूप से देखते हैं।